—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज अहोई अष्टमी का व्रत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है और हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।
प्रदर्शनकारियों ने बीती रात राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के आवास का घेराव किया और उनका इस्तीफा मांगा। नॉर्वे की राजकुमारी को फेफड़ों की एक लाइलाज बीमारी हो गई है, जिसके इलाज के लिए वे एक हफ्ते की छुट्टी पर गई हैं। बेंगलुरु में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वे 11 नवंबर को शपथ लेंगे। गुरुवार को यह जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी है। 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक ज़ीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज किया है। इससे पहले आज दिन में केस में पूणे से गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। बाबा सिद्दीकी की तीन हत्यारों ने गोली मारकर हत्या की थी।
उत्तरी कश्मीर में बोतापथरी के नागिन इलाके के पास सेना के एक वाहन पर हमला हुआ है। प्रारंभिक जांच में इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस और सेना ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम बनने के बाद यह उमर अब्दुल्ला की पीएम से ये पहली मुलाकात है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों राजनेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास पर चर्चा हुई है। इससे पहले नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित कर उमर ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग की थी।
यूपी उपचुनाव 2024 में कांग्रेस अपने प्रत्याशी खड़े नहीं करेगी। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अवनीश पांडे ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवारों का समर्थन करने का निर्णय लिया है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया है। बता दें इन तीनों आरोपियों को 23 अक्टूबर को पुणे से गिरफ्तार किया गया था।
दीपावली और छठ पर्व पर पिछले साल भारतीय रेलवे ने कुल 4500 स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इस साल ये संख्या 7000 कर दी गई है। केंद्र सरकार का दावा है कि इससे इस साल करीब 2 लाख अतिरिक्त लोग सफर कर पाएंगे।
मेट्रो में ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित पोस्टर पर आपत्ति आने के बाद अब DMRC ने इसे हटाने का निर्णय लिया है। ये पोस्टर यूवीकैन फाउंडेशन ने लगवाए थे और ये AI जेनरेटेड थे। लेकिन सोशल मीडिया पर महिलाओं ने इसे अश्लील करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मेट्रो ने अब इन्हें हटाने का निर्णय लिया है।
मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में आज एक नाव पलट गई। 2 लोग लापता है और बाकी 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। औराई प्रखंड के फतेहपुर बेरौना गांव की घटना है। नाव में सवार लोग पशु चारा के लिए नदी पार कर रहे थे। लापता लोगों की पहचान 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी और 32 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीसरे पक्ष की याचिका पर दखल नहीं देंगे। अगर कोई प्रभावित पक्ष आएगा तो देखेंगे। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन (NFIW) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के अधिकारियों द्वारा जारी बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी।
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि कोल्हान क्षेत्र के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की कोयला घोटाला मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। मधु कोड़ा की याचिका पर अब सुनवाई कल होगी। मधु कोड़ा झारखंड में विधानसभा चुनाव मे भाग लेना चाहते हैं, इसलिए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगना जरूरी है। कोल घोटाले के सीबीआई मामले मे निचली अदालत मधु कोड़ा को 3 साल की सजा सुनाई थी। 25 लाख का जुर्माना भी लगाया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद मधु कोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की है।
असम में उपचुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे राज्य कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने 18-पार्टी विपक्षी असम संयुक्त मोर्चा (ASOM) के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को कांग्रेस ने बेहाली सीट के लिए पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जयंत बोरा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 30 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।
दीपावली से पहले बिल्डर ग्रुपों पर इनकम टैक्स की रेड से सनसनी मची हुई है। छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 150 से ज्यादा अधिकारी इस छापेमारी में शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संगठन SCBA ने ‘न्याय की देवी’ की आंखों से पट्टी और हाथ से तलवार हटाने का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि न्याय की देवी और सुप्रीम कोर्ट के एमब्लम में बदलाव करने से पहले SCBA से सलाह नहीं ली गई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एमब्लम में भी बदलाव किया गया है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल SCBA के प्रेसिडेंट हैं।
कर्नाटक में बेंगलुरु के बाबूसापल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। पुलिस ने मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया है। केंद्र सरकार ने सहायता राशि की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे।
बांग्लादेश में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। शेख हसीना की सरकार को उखाड़ने के बाद छात्र अब एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों ने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बीती रात बंगभवन को घेर लिया। छात्रों ने राष्ट्रपति को पद छोड़ने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान छात्र काफी उग्र नजर आए।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in