Feedback
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. हालांकि शीर्ष अदालत ने अजित गुट से कहा कि वह इस चुनाव चिह्न का इस्तेमाल एक डिस्क्लेमर के साथ करे. Minor Girls Raped in Satsang Bhawan: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक सत्संग भवन के अंदर काम करने वाले सेवादार ने लगातार दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
चुनाव से पहले अजित गुट को ‘सुप्रीम’ राहत, इस शर्त के साथ कर सकेंगे ‘घड़ी’ चिह्न का इस्तेमाल
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. हालांकि शीर्ष अदालत ने अजित गुट से कहा कि वह इस चुनाव चिह्न का इस्तेमाल एक डिस्क्लेमर के साथ करे. इसके साथ ही 4 नवंबर तक एक नया हलफनामा दाखिल करे कि वह निर्देशों का उल्लंघन नहीं करेगा.
सत्संग भवन में नाबालिग लड़कियों से करता था बलात्कार, एक पीड़िता के गर्भवती होने पर सेवादार गिरफ्तार
Minor Girls Raped in Satsang Bhawan: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक सत्संग भवन के अंदर काम करने वाले सेवादार ने लगातार दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया. उसकी करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उनमें से एक पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई. इसके बाद पुलिस ने सत्संग की जगह कुकर्म करने वाले बुजुर्ग सेवादार को गिरफ्तार कर लिया.
‘मुझे गलत तरीके से टच किया’, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच पूर्व मॉडल ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही समय बचा है. इस बीच एक पूर्व मॉडल ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. 90 के दशक में एक पेशेवर मॉडल के रूप में काम करने वाली स्टेसी विलियम्स्स ने कहा कि वह दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के माध्यम से ट्रंप से मिली थी और यह घटना न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में हुई थी. विलियम्स्स ने इस दर्दनाक घटना को ट्रंप और एपस्टीन के बीच एक विकृत खेल के रूप में वर्णित किया. एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी.
IND vs NZ 2nd Test Day 1 Highlights: वॉशिंगटन सुंदर के नाम पुणे टेस्ट का पहला दिन, ‘सत्ता’ जड़कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ी, भारत को भी एक झटका
India vs New Zealand 2nd Test Day 1 LIVE: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए. जवाब में भारत ने पहले दिन (24 अक्टूबर) स्टम्प तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए. शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 5 रन पर नाबाद हैं.
JNU के प्रो मजहर आसिफ होंगे जामिया के नये कुलपति, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त
शिक्षा मंत्रालय ने प्रोफेसर मजहर आसिफ को जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) का नया कुलपति नियुक्त किया है. यह महत्वपूर्ण नियुक्ति जामिया मिलिया इस्लामिया अधिनियम, 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर की गई है. इस अधिनियम के तहत कुलपति की नियुक्ति की जाती है, जो विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू