—विज्ञापन—
Best Crime Thriller On Prime Video: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो Prime Video पर आपको ये मजेदार सीरीज मिलेगी, जिसके तीनों सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. मिडिल क्लास फैमिली के जासूस की कहानी आपको पूरा भारत घुमाएगी.
कई लोगों को क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने का शौक होता है. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यह जबरदस्त शो आपके लिए ही बना है. इसमें आपको मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलेगा.
इस सीरीज का नाम है ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man), जिसके 3 सीजन आ चुके हैं. अब जल्द ही इसका चौथा सीजन भी आने वाला है. श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपाई) का लाजवाब किरदार लोगों को खूब पसंद आती है.
‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के पहले सीजन में श्रीकांत को एक खतरनाक आतंकी मिशन को रोकते हुए दिखाया गया, जिसमें गैस त्रासदी की साजिश रची गई थी. यह सीजन 2019 में आया था, जिसको खूब प्यार मिला.
साल 2021 में आए सीजन 2 में सामंथा रुथ प्रभु (राजी के रूप में) की एंट्री हुई और कहानी चेन्नई के बैकग्राउंड में एक बड़े आत्मघाती हमले को रोकने के इर्द-गिर्द घूमी. इसे भी दर्शकों से खूब प्यार मिला था.
साल 2025 में ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) सीजन 3 आया, जिसमें श्रीकांत तिवारी के अब तक के सबसे कठिन और व्यक्तिगत मिशन को दिखाता है. इस सीजन में कहानी पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) और म्यांमार सीमा के इर्द-गिर्द बुनी गई है.
बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. (Raj & DK) की जोड़ी ने बनाया, निर्देशित और निर्मित किया है. इसमें मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार मिलेंगे.
द फैमिली मैन’ के तीनों सीजन्स को खूब पसंद किया गया है. जब भी इसका नया सीजन आता है, तब तब हफ्तों तर प्राइम वीडियो पर यह सीरीज ट्रेंड करती रहती है. लोग इस सीरीज को बार बार देखना पसंद करते हैं. अब जल्द इसका सीजन 4 भी आने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in