ऑफिस में इन बातों को कभी न करें डिस्कस! Amazon एम्प्लॉयी का वीडियो वायरल – AajTak

Feedback
हैदराबाद की एक महिला कर्मचारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि ऑफिस में किन बातों को शेयर करने से बचना चाहिए. Amazon में काम करने वाली दीपिका ने अपने अनुभव के आधार पर “10 ऐसी बातें” बताई हैं, जिन्हें वह कॉर्पोरेट माहौल में कभी शेयर नहीं करतीं. उनका कहना है कि इन बातों को ऑफिस में किसी से साझा करने पर आप ऑफिस पॉलिटिक्स के जाल में फंस सकते हैं.
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि ऑफिस में जरूरत से ज्यादा निजी बातें शेयर करना धीरे-धीरे आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है. कई बार हमें लगता है कि हम सामान्य बातचीत कर रहे हैं, लेकिन वही बातें आगे चलकर हमारी प्रोफेशनल इमेज को प्रभावित कर सकती हैं.
सैलरी कभी न बताएं
दीपिका के मुताबिक, सैलरी की जानकारी शेयर करने से अक्सर तुलना शुरू हो जाती है. इससे ऑफिस में अनावश्यक तनाव और दूरी पैदा होती है और लोग आपको जज करने लगते हैं.
गॉसिप से रहें दूर
ऑफिस की गॉसिप या सहकर्मियों के बारे में नकारात्मक बातें करने से बचना चाहिए. ऐसी बातचीत में शामिल होने से आपकी छवि खराब हो सकती है और लोग आप पर भरोसा कम करने लगते हैं.
घर की बातें ऑफिस में न लाएं
पर्सनल रिलेशनशिप या घर की समस्याएं ऑफिस में बताने से लोग आपको कम प्रोफेशनल समझ सकते हैं. बेहतर है कि निजी जिंदगी की परेशानियों को ऑफिस से अलग रखा जाए.
देखें वायरल वीडियो
A post shared by Deepika (@deepika.not.padukone)
धर्म और राजनीति से बचें
कभी भी धर्म और राजनीति की बातें करने से बचें. ऑफिस में अक्सर लोग राजनीति पर चर्चा करते हैं, जो कई बार बहस में बदल जाती है. दीपिका का कहना है कि जितना हो सके इन विषयों से दूरी बनाए रखें. वहीं धर्म से जुड़ी बातें भी विवाद का कारण बन सकती हैं, इसलिए ऐसे मुद्दों पर चुप रहना ही बेहतर है.
बॉस की शिकायत और जॉब प्लान
दीपिका का कहना है कि सहकर्मियों से बॉस की शिकायत करना या नौकरी बदलने की योजना बताना जोखिम भरा हो सकता है. इससे आपके बारे में गलत धारणा बन सकती है कि आप कंपनी के प्रति गंभीर नहीं हैं.
साथ ही, कंपनी की गोपनीय जानकारी साझा करना नियमों के खिलाफ है और इससे आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है. इसलिए हर बात हर किसी से शेयर करना सही नहीं है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई प्रोफेशनल्स ने अपनी राय दी. कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने भी अपने करियर में ऐसी गलतियां की हैं और बाद में उसका नुकसान उठाया. वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि जरूरी बातों को सही व्यक्ति के साथ शेयर करना भी जरूरी होता है.
क्या है सीख
यह वीडियो बताता है कि कॉर्पोरेट लाइफ में सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि समझदारी से बातचीत करना भी उतना ही जरूरी है. हर बात शेयर करना जरूरी नहीं होता. सही सीमाएं तय करना ही करियर को सुरक्षित रखने का एक अहम तरीका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News