कर्नाटक: कांग्रेस विधायक की अपनी ही सरकार को धमकी- यूनिवर्सिटी बंद हुई तो लगा देंगे आग – AajTak

Feedback
कर्नाटक के मांड्या जिले में कांग्रेस बनाम कांग्रेस का टकराव खुलकर सामने आ गया है. अब विधायक रवि कुमार ने अपनी ही सरकार और मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक रवि कुमार ने साफ कहा है कि, “मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करके दिखाइए, हम आंदोलन करेंगे.”
दरअसल, उनका कहना है कि अगर मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद किया गया तो इसका परिणाम विरोध के रूप में सामने आएगा. रवि कुमार ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि यूनिवर्सिटी बंद हुई तो जोरदार विरोध होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में मंत्री मांड्या में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.

अपनी ही सरकार को धमकी
मांड्या के कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने सरकार को जिला यूनिवर्सिटी को लेकर खुली चुनौती दी है. विधायक रवि कुमार ने कहा है कि यहां कोई भी आए, वो मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद नहीं कर सकता. मैंने अपनी सरकार को चेतावनी दे दी है कि अगर यूनिवर्सिटी बंद हुई तो हम आग लगा देंगे.

रवि कुमार ने आगे कहा, मंत्री हमेशा मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करने की बात करते हैं. मैंने उनसे कह दिया है कि वो मांड्या की सड़कों पर सफर नहीं कर सकते.
कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रहा यह अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और मांड्या यूनिवर्सिटी इस समय एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News