Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: मिथिला की धरती पर वोटर अधिकार यात्रा, माता जानकी से आशीर्वाद लेंगे राहुल और प्रियंका – Hindustan

Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: बिहार में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। गुरुवार को इस यात्रा का 12वां दिन है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े चेहरे लगातार सड़क पर उतर कर इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव सीतामढ़ी के माता जानकारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकते हैंं।
इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बुधवार की देर शाम सीतामढ़ी पधारे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए शहर सहित रीगा, बैरगनिया के इंडिया कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। इधर, रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के आवासीय परिसर में दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा सुव्यवस्थित करने में लगे है। कार्यकर्ताओं का हुजूम बुधवार के दोपहर से ही जुटना शुरू हो गया। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि प्रारंभ से ही मिथिला की धरती कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पूर्व में इंदिरा गांधी व राजीव गांधी का भी आगमन हो चुका है। उन्हें भी यहां की धरती ने बहुत सम्मान दिया। आज राहुल गांधी के आगमन पर पूरे जिले में खुशी की लहर है।
पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि राहुल गांधी व बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन पर उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों सहित रीगा, सुप्पी व बैरगनिया में हाथी-घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। गांव-गांव से बड़ी संख्या में किसान मजदूर, दलित, पिछड़ा, युवा, महिला सभी श्रेणी के लोग राहुल गांधी को देखने व सुनने आ रहे है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News