Aaj Ki Taza Khabar Live: PM Modi जापान के लिए होंगे रवाना, वैष्णो देवी में भूस्खलन से 30 से ज्यादा मौतें…Robert Vadra को मिला कोर्ट का नोटिस – Zee News

Breaking News Today Live Updates​: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम जापान के लिए होंगे रवाना. आज RSS की शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आख़िरी दिन है. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है. बिहार के सीतामढ़ी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव निकालेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा’. हिमाचल के कई जिलों में आज भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी. देशभर की सभी बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें…
 
Trending Photos
Breaking News Live Updates: आज शाम जापान के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, 29-30 अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. आज RSS की शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आखिरी दिन है. हिमाचल, दिल्ली-NCR में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी. जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, तो वहीं पंजाब में 30 अगस्त कर शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद. स्पेशल PMLA कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया है यह सुनवाई गुरुग्राम के जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है, जिसमें ED का आरोप है कि वाड्रा को 58 करोड़ रुपये मिले थे. हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ 2020 के चुनाव के दौरान में आचार संहिता के उल्लंघ के मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी. PFI पर बैन लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी. कल जम्मू में वैष्णो दवी भूस्खलन में बारिश से हुई भारी तबाही में 38 लोगों की मौत. दो आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी है: चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ के प्रयास के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar on Alert: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, हाई अलर्ट जारी
बिहार में हाई अलर्ट….नेपाल के रास्ते  बिहार में घुसे 3 आतंकवादी, आतंकियों के जैश-ए-मोहमम्द का शक. बिहार पुलिस ने जारी किया अलर्च
Jammu Vaishno Devi Katra: वैष्णो देवी यात्रा भूस्खलन के कारण रुकी, श्रद्धालु बोले- “दर्शन करके ही लौटेंगे”
भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित होने पर एक श्रद्धालु ने कहा, “यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. हम दो दिन के लिए एक होटल में ठहरे हैं. अब हम यहां से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके ही लौटेंगे.
#WATCH | Katra, J&K: On Vaishno Devi Yatra temporarily suspended due to landslide, a devotee, Raja Kumar, says, “The yatra has been stopped for now. We are staying at a hotel for two days. Now we will return only after visiting the Vaishno Devi Temple from here… There is a red… pic.twitter.com/MpTa2b9P2h
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Bihar Election: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने सीतामढी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की
#WATCH | Bihar: Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi, RJD leader Tejashwi Yadav and other leaders offer prayers at Janki Mandir in Sitamarhi pic.twitter.com/knzjiLaX5o
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Delhi News: दिल्ली के कॉलेज में बम की धमकी के बाद हड़कंप, जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों को धमकी
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को कल बम की धमकी वाले ईमेल मिले. जांच के बाद इसे एक अफवाह बताया गया. संदेह है कि ईमेल भेजने वाले ने VPN का इस्तेमाल किया था: दिल्ली पुलिस.
Jammu Kashmir Flood: जम्मू में तवी नदी में बाढ़ से 35 घर और 6 दुकानें क्षतिग्रस्त
भारी बारिश और तवी नदी के उफान पर होने से जम्मू में आई बाढ़ ने कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि जम्मू के बेलीचराना इलाके में 35 घर और 6 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं.
#WATCH | Jammu and Kashmir: The flood fury in Jammu has damaged many houses and shops due to heavy rains and overflow of the Tawi river. Locals claim 35 houses and 6 Shops in the Belicharana area of Jammu have been damaged. pic.twitter.com/yFQ45FiACF
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Delhi Government: दिल्ली सरकार करेगी 20 साल पुराने 1 करोड़ से ज़्यादा के आर्बिट्रेशन केसों की समीक्षा
दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी और आईएंडएफसी में पिछले 20 वर्षों से 1 करोड़ रुपये से अधिक के मध्यस्थता मामलों की समीक्षा करेगी.
Delhi govt to review arbitration cases exceeding Rs 1 crore from past 20 years in PWD and I&FC
Read @ANI Story | https://t.co/coCSHaVBZU#Delhigovt #RekhaGupta #arbitrationcases #PWD pic.twitter.com/YmTNFO3jZP
— ANI Digital (@ani_digital) August 28, 2025
Lawrence Bishnoi: न्यू अशोक नगर मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर में हुई मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार. इनमें से एक का नाम कार्तिक जाखड़ और दूसरे का नाम कविश है. ये दोनों अमेरिका के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के गुर्गे हैं, जिसके खिलाफ आधा दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज हैं.
Palghar Maharashtra: वसई में इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोगों की मौत; बचाव कार्य जारी
वसई के नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा कल ढह जाने से 14 लोगों की मौत हो गई. बचाव कार्य जारी है: NDRF
#UPDATE | Palghar, Maharashtra: 14 people died when the rear portion of a four-storey Ramabai Apartments building located between Chamunda Nagar and Vijay Nagar on Narangi Road in Vasai collapsed yesterday. Rescue operations are underway: NDRF https://t.co/3gwlzNL3yg pic.twitter.com/Etbuaz8UzX
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Anti Terrorist Operation: घुसपैठ की कोशिश नाकाम: गुरेज सेक्टर में दो आतंकी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी
दो आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी है: चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ के प्रयास के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.
Two terrorists killed, operation is in progress: Chinar Corps, Indian Army
“Based on intelligence provided by J&K Police regarding a likely infiltration attempt, a joint operation was launched by the Indian Army and J&K Police in the Gurez Sector. Alert troops spotted… https://t.co/4iUjlHFfFY pic.twitter.com/hKc5ehRAes
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Anti Terrorism Operation: सेना ने एक बार फिर नाकान की सीमा पर घुसपैठ की कोशिश
बांदीपुरा ज़िले के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नारद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: सैन्य अधिकारी
Jammu and Kashmir: बारिश के बाद आई बाढ़ में बह गई सड़क…
लगातार भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में चौथे तवी पुल के साथ सड़क का एक हिस्सा बह गया है.
#WATCH | Jammu and Kashmir: A portion of the road along the fourth Tawi bridge has been washed away in the floods following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/wSWqShz14m
— ANI (@ANI) August 28, 2025
India-USA Tarrif War: रामदेव ने दी ‘ट्रंप को सबक’ सिखाने की धमकी, पेप्सी-कोक के बहिष्कार की अपील
27 अगस्त से भारत पर लगने वाले 25% अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ पर योग गुरु रामदेव कहते हैं, “भारतीय नागरिकों को अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का कड़ा विरोध करना चाहिए, इसे राजनीतिक दादागिरी, गुंडागर्दी और तानाशाही बताकर अमेरिकी कंपनियों और ब्रांड्स का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाना चाहिए.
#WATCH | Noida, UP | On 25% additional US tariffs on India from August 27, Yoga guru Ramdev says, “Indian citizens should strongly oppose the 50% tariffs that America has imposed on India as political bullying, hooliganism and dictatorship. American companies and brands should be… pic.twitter.com/ZCyXOBg9UW
— ANI (@ANI) August 28, 2025
 
Jammu Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी भूस्खलन पीड़ितों को 4 लाख रुपए देगी UP सरकार: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वैष्णो देवी भूस्खलन पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की, 4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की.
Uttar Pradesh CM condoles Vaishno Devi landslide victims, announces Rs 4 lakh aid
Read @ANI Story | https://t.co/UgVTfDj9sQ#UttarPradesh #YogiAdityanath #VaishnoDevi pic.twitter.com/0xBfFHiFsJ
— ANI Digital (@ani_digital) August 28, 2025
 
Delhi-NCR: दिल्ली में खतरे के निशार के ऊपर पहुंचा यमुना नदी का पानी
दिल्ली में यमुना नदी उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. पुराने यमुना पुल से दृश्य.
#WATCH | Yamuna river swells and flows above the danger mark in Delhi.
Visuals from the Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/OdqMZve99l
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी भूस्खलन में 30 से ज़्यादा की मौत, घायलों का इलाज जारी: भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा, “वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में घायल हुए लोगों को अच्छा इलाज मिल रहा है. 14 लोगों का श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 30 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके पैतृक स्थानों पर भेजने की ज़िम्मेदारी ली है.
#WATCH | Katra, J&K | BJP MP Jugal Kishore Sharma says, “People injured in the landslide near Vaishno Devi temple are getting good treatment…14 people are undergoing treatment at Shri Mata Vaishno Devi Narayana Superspeciality Hospital…More than 30 people have lost their… pic.twitter.com/bynOu5HG1J
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Himachal Pradesh: ब्यास नदी पर बह गया राजमार्ग का एक हिस्सा
ब्यास नदी के उफान पर होने से चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया.
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh | A portion of the Chandigarh-Manali Highway washed away as the Beas River flows in spate. pic.twitter.com/gmmKJd3akM
— ANI (@ANI) August 28, 2025
RSS Shatabdi Samaroh: शताब्दी समारोह में दीपा मलिक: “भारत की भावना को समझाना हमारी ज़िम्मेदारी”
अपने शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर, भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, “भारतीय होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम भारत की भावना, अपने देश की संस्कृति, विरासत और स्वतंत्रता की परिभाषा को समझाएं.
#WATCH | Delhi: On attending the RSS event to mark their centenary celebrations, President of the Paralympic Committee of India, Deepa Malik says, “…As Indians, we have the responsibility to explain the spirit of India, our country’s culture, heritage, and the definition of… pic.twitter.com/EHKFb8JRoJ
— ANI (@ANI) August 28, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
डिजिटल पत्रकार और साइंस के जानकार हैं, दुनिया, देश सेगमेंट में काम करने का 1 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस है. विज्ञान और दुनिया की बारीक खबरों का अपडेट देते हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News