‘भारत के खिलाफ जाकर ट्रंप ने बड़ी गलती की है’, रामदेव बोले- अमेरिका में हड़कंप मच जाए, ऐसा बहिष्कार करो – Jansatta

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का देश में विरोध हो रहा है। अब योग गुरु रामदेव ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ का कड़ा विरोध करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की राजनीतिक दबंगई, गुंडागर्दी और तानाशाही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियों और ब्रांड्स का पूरी तरह बहिष्कार होना चाहिए। किसी भी भारतीय को पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स की दुकानों पर नहीं दिखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बहिष्कार होना चाहिए कि अमेरिका में हड़कंप मच जाए। वहां महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि ट्रंप को खुद ही ये टैरिफ वापस लेने पड़ सकते हैं। भारत के खिलाफ जाकर ट्रंप ने बड़ी गलती की है।
#WATCH | Noida, UP | On 25% additional US tariffs on India from August 27, Yoga guru Ramdev says, "Indian citizens should strongly oppose the 50% tariffs that America has imposed on India as political bullying, hooliganism and dictatorship. American companies and brands should be… pic.twitter.com/ZCyXOBg9UW
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। नौशहरा नारद के पास नियंत्रण रेखा पर हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल, आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है और अधिकारी अधिक जानकारी साझा करने की संभावना जता रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News