Live
Sansad LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान पर बहस चल रही है. विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा में इस बहस में हिस्सा लिया. राहुल की बातों पर बीजेपी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी. अनुराग ठाकुर ने राहुल के भाषण पर लोकसभा में हमला बोला.
Sansad LIVE: आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. संविधान पर बहस के पहले दिन लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की और कांग्रेस पर संविधान से ज़्यादा सत्ता को तरजीह देने का आरोप लगाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आजकल मैं देख रहा हूं कि विपक्ष के कई नेता संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. दरअसल, उन्होंने बचपन से यही सीखा है, उन्होंने अपने परिवारों को पीढ़ियों से संविधान को अपनी जेब में रखते देखा है.”
बहस में प्रियंका गांधी का पहला भाषण भी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सरकार पर संविधान द्वारा दिए गए ‘सुरक्षा कवच’ को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को लोकसभा में बोलने की संभावना है. संसद का शीतकालीन सत्र नवम्बर में शुरू हुआ और 20 दिसम्बर को समाप्त होगा.
संविधान पर बहस के दौरान लोकसभा में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वे लोग संविधान के रक्षक हैं. मसूद ने इसके साथ ही कहा कि आज ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल आवाज दबाने में किया जा रहा है. कांग्रेस सांसद ने मध्य प्रदेश के सीहोर में सुसाइड के एक मामले का भी जिक्र किया.
लोकसभा में संविधान पर शनिवार को भी चर्चा हुई. नगीना उत्तर प्रदेश से सांसद चंद्रशेखर ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने दलितों से जुड़े मुद्दों को लोकसभा में उठाया. लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान ए. राजा ने जब उन्हें निर्धारित वक्त के बाद भाषण रोकने को कहा तो वह नाराज हो गए. उन्होंने आसन से पूछा कि क्या संसद में भी दलित को पूरा मौका नहीं मिलेगा क्या? इसके बाद स्पीकर ने उन्हें अतिरिक्त समय दे दिया.
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और उस समय के कद्दावर नेता संविधान सभा का हिस्सा थे. उन सभी ने अंबेडकर साहब द्वारा तैयार किए गए मसौदे पर हस्ताक्षर किए. इसे लागू किया गया. जितने भी वर्षों में कांग्रेस ने शासन किया, इस देश में (संविधान के) शब्दों को लागू किया गया. हमें गर्व है कि हमने देश को आजादी दिलाई और हम माफी मांगकर वापस नहीं आए.
AIMIM नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी संविधान पर चल रही बहस में हिस्सा लिया. लोकसभ में अपनी बात रखते हुए उन्होंने मुसलमानों के प्रति अपनाए जा रहे कथित रवैये पर घोर आपत्ति जताई. उन्होंने मस्जिदों के नीचे मंदिर होने का मसला भी उठाया. ओवैसी ने कहा कि अगर इस संसद को खोद दिया जाए तो यहां भी कुछ न कुछ निकल आएगा तो क्या यह हमारी हो जाएगी.
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर कहा, “राहुल गांधी वह दिन भूल गए जब उन्होंने खुद मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली अपनी सरकार द्वारा पारित विधेयक को फाड़ दिया था. राहुल गांधी ने उसी दिन संविधान की धज्जियां उड़ाईं थीं.’
रविशंकर ने लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है. बीजेपी सांसद ने सदन में कहा, ‘आज मुझे नया ज्ञान मिला है. 6-7 साल में युवा हो जाता है. तपस्या से गर्मी आती है? मुझे पता है कि उन्हें सावरकर पर आपत्ति है. उन्हें एक बार अंडमान और निकोबार जेल ले जाया जाना चाहिए, ताकि वे अनुभव कर सकें कि सावरकर पर क्या गुजरी थी. ट्यूटर बदलना जरूरी है. विपक्ष ने सरदार पटेल और मौलाना आज़ाद का नाम क्यों नहीं लिया?’
कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को संविधान पर जारी बहस में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि संविधान आधुनिक भारत का दस्तावेज है. उन्होंने आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जातिगत जनगणना की भी बात कही.
संसद लाइव: राहुल गांधी कुछ दिन पहले हाथरस गए थे. लोकसभा में उन्होंने कहा कि जिस महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, उसका परिवार घर में बंद है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिला के परिवार से वादा किया गया था कि उन्हें फिर से बसाया जाएगा, लेकिन चार साल में कोई कदम नहीं उठाया गया. राहुल गांधी ने आगे कहा, “संविधान ऐसा नहीं कहता है.”
संसद लाइव: राहुल गांधी के बोलते समय अगर आप हंगामा करेंगे तो हम पीएम मोदी को नहीं बोलने देंगे ये वेणुगोपाल ने बोला. इसके बाद स्पीकर ने कहा धमकी वाली भाषा आपको नहीं बोलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है. अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए गांधी से संविधान पर बोलने का अनुरोध किया.
संसद लाइव: RSS की बात करते हुए राहुल गांधी ने मनुस्मृति दिखाई कहा RSS कभी संविधान का सम्मान नहीं करता. आप सावरकर को गाली दे रहे हैं जब आप संविधान की बात करते है संसद में. सावरकर ने कहा था भारत के संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है ये आपके नेता ने कहा था जिसकी आप पूजा करते हैं.
संसद लाइव: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधा दिवस पर चल रही चर्चा पर भाषण दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान हमारी आवाज है. हमारा संविधान जीवन का दर्शन है. संविधान नए भारत का दस्तावेज है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान पर बहस को संबोधित करने के लिए संसद पहुंच गए हैं. कुछ देर बाद उनका संबोधित करेंगे.
संसद लाइव: लोकसभा में संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान ने संविधान दिवस की चर्चा के दौरान कहा, मेरे अल्फाज बंटवारे के नहीं है. भारत का संविधान इंसाफ की बात करता है. एक मुस्लिम रहनुमा के नाते मुझे इस दस्तावेज पर फर्क है. हमरी आवाज को छिनने का काम किया जा रहा है. संविधान अल्पसंख्यकों के अधिकार की बात करता है लेकिन हमारा अधिकार छिना जा रहा है.
संसद लाइव: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सविंधान दिवस पर चर्चा के दौरान दिनकर की कविता बोली. उन्होंने कहा, ”समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर खण्ड-खण्ड हो गिरे विषमता की काली जंजीर…” पप्पू यादव ने एक और कविता की पंक्तियां पढ़ी.
संसद लाइव: ‘एक देश, एक चुनाव’ के बारे में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए इतनी उत्सुक है, तो प्रधानमंत्री को केंद्र समेत सभी सरकारों को भंग कर देना चाहिए.
संसद लाइव: डीएमके सांसद ए राजा ने दावा किया कि भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा था कि वे हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, जिसके कारण सत्ता पक्ष में भारी आक्रोश फैल गया. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजा की आलोचना की और अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे अपने दावों को प्रमाणित करने का निर्देश दें.
संसद लाइव: लोकसभा में रिजिजू ने कहा, ”यूरोपीय संघ में सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस के सर्वेक्षण के अनुसार, यूरोपीय संघ में 48% लोग भेदभाव के शिकार हुए हैं. उनमें से अधिकांश मुस्लिम हैं, इस्लाम को मानने वाले हैं. फ्रांस में भेदभाव की कई रिपोर्ट पेश की गई हैं. उसमें बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सिर पर स्कार्फ, बुर्का पहनने वालों पर आपत्ति जताई है और कहा है कि उनके साथ यह भेदभाव किया जा रहा है. स्पेन में मुसलमानों के खिलाफ आंतरिक घृणा अपराधों की रिपोर्ट इतनी अधिक है, इसका भी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है. पाकिस्तान की स्थिति आप जानते हैं, बांग्लादेश में क्या होता है, आप लोग जानते हैं कि अफगानिस्तान में सिखों, हिंदुओं, ईसाइयों के साथ क्या हुआ है, चाहे तिब्बत हो या म्यांमार, श्रीलंका हो या बांग्लादेश, पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान, अगर अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार होता है या कोई समस्या आती है, तो सबसे पहले वे भारत आते हैं.
उन्होंने आगे कहा, “फिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि इस देश में अल्पसंख्यकों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है…मैं यह कह रहा हूं कि ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचे, मैं यह किसी एक पार्टी के लिए नहीं कह रहा हूं. मैं यह देश के लिए कह रहा हूं.”
संसद लाइव: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चल रही चर्चा के दौरान लोकसभा में बात की. रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा अपनाए गए सिद्धांतों पर गर्व व्यक्त किया और संविधान की भावना के साथ इसके संरेखण पर जोर दिया.
अपने संबोधन में रिजिजू ने कहा, “मुझे गर्व है कि जब प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल शुरू हुआ, तो उन्होंने संविधान की उसी भावना का पालन करते हुए अपनी सरकार का मंत्र इस देश के सामने रखा. और वह मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास.”
संसद लाइव: संसद में आज लोकसभा में फिर से कार्यवाही शुरू हो गई है. पीएम मोदी आज संविधान पर बहस पर जवाब देंगे.
संसद लाइव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को लोकसभा में बोलने की संभावना है. इस पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के अनुसार, “उनके (प्रधानमंत्री मोदी) पास सारी जानकारी है. वह कांग्रेस द्वारा किए गए हर काम को दस्तावेजी सबूतों के साथ बताएंगे.”
संसद लाइव: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर 2 बजे संसद में संविधान पर बहस को संबोधित करेंगे. कल प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह के संबोधन के बाद संसद को संबोधित किया था.
Sansad LIVE: आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. संविधान पर बहस के पहले दिन लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की और कांग्रेस पर संविधान से ज़्यादा सत्ता को तरजीह देने का आरोप लगाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आजकल मैं देख रहा हूं कि विपक्ष के कई नेता संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. दरअसल, उन्होंने बचपन से यही सीखा है, उन्होंने अपने परिवारों को पीढ़ियों से संविधान को अपनी जेब में रखते देखा है.”
बहस में प्रियंका गांधी का पहला भाषण भी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सरकार पर संविधान द्वारा दिए गए ‘सुरक्षा कवच’ को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को लोकसभा में बोलने की संभावना है. संसद का शीतकालीन सत्र नवम्बर में शुरू हुआ और 20 दिसम्बर को समाप्त होगा.
धान के कटोरे में आई स्ट्रॉबेरी की मिठास, खेती से बिहार के किसानों ने बदल दी किस्मत, लाखों में हो रही कमाई
हीरो ने घटाया 31 किलो वजन, 16 साल में बनकर तैयार हुई फिल्म, थिएटर्स में दस्तक देते ही ब्लॉकबस्टर बनी मूवी
GK: क्या आप जानते हैं मंगल ग्रह की ये बातें, लोगों को चौंका देते हैं ये फैक्ट्स!
OMG! बिना तोड़फोड़ के मकान उठाने का राज, खास तकनीक देख हर कोई कर रहा वाह-वाही, जानें
रेखा ने स्टेज पर किया ऐसा डांस, साथ नाच रहे सुपरस्टार के छूट गए पसीने, प्यार से निहारते रह गए थे अमिताभ बच्चन
किचन में रखा ये छोटा मसाला बड़ी परेशानियों को करता है दूर, साइनस हो या माइग्रेन सबकी कर देता है छुट्टी
Ujjain Mahakal: महाकाल को मिला प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण, दरबार में पहुंचे यूपी सरकार के दो मंत्री
इस सीजन में करें गेंदा के फूल की खेती, तो 1 लाख तक की होगी कमाई, यहां जान लें तरीका
Mahakumbh 2025: धर्म, शक्ति और परंपरा का महा उत्सव, आज महाकुंभ में उतरेगी 10,000 नागा साधु-संन्यासियों की विशाल टोली
लाइव ब्लॉग
4 hours ago
21 hours ago