Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal 29 August 2025, मिथुन राशिफल: अपने ऑफिस टास्क को पूरी मेहनत के साथ करने के साथ ही लव लाइफ की समस्याओं को भी दूर करें। आज कुछ आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें और किसी डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें। रिलेशनशिप में अधिक समय दें। अपनी जॅाब पर ध्यान दें। आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा होगी। कुछ आर्थिक समस्याएं रहेंगी जिनकी वजह से परेशानियां हो सकती हैं। आज स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
लव राशिफल- इगो को रोमांस खत्म न करने दें। प्रेमी के साथ अधिक समय व्यतीत करें। अपने अतीत को लेकर कुछ न सोचें, इससे आपका प्रेमी परेशान हो सकता है। आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर भी कर सकते हैं, जहां आप प्रेमी को माता-पिता से मिला सकते हैं। आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश भी हो सकता है जो आपके जीवन में खुशहाली लाए। शादीशुदा जातक एक्स से दूरी बनाएंगे क्योंकि वे अपने परिवार में खुश हैं।
करियर राशिफल- आज कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें। टीम के साथ मित्रवत व्यवहार करें। ये व्यवहार टीम प्रोजक्ट्स में काम आएगा। क्लाइंट के साथ कुछ कम्यूनिकेशन इश्यूज हो सकते हैं जिस वजह से परेशानी होगी। आप टेक्निकल स्किल्स को मजबूत करने के विकल्पों पर भी नजर रखेंगे। कपड़ा, जूते, खाद्य, ऑटोमोबाइल, दवा और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े व्यवसाय में लगे लोगों को आज अच्छा रिटर्न मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे कुछ छात्रों को अच्छी खबर के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है।
आर्थिक राशिफल- आज आर्थिक स्थिति को अच्छे से संभालें। आज पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। भाई या बहन को कानूनी समस्या हो सकती है और आप उसकी आर्थिक मदद करेंगे। आप परिवार में किसी शादी में भी सहयोग करेंगे। कुछ महिलाएं ऑफिस पार्टी में भी धन खर्च करेंगी। बिना किसी जानकारी के स्टॅाक मार्केट में निवेश न करें। आज व्यापार में सफलता मिलेगी। एंटरप्रेन्योर भी भविष्य में विस्तार के लिए नए सौदों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल- आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। हालांकि बुजुर्गों को नींद से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में भारी वस्तुएं न उठाएं। छाती या दिल से संबंधित परेशानियों वाले मरीजों को आज दिक्कतें हो सकती हैं। आज नेत्र संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। बुजुर्ग फिसलन वाली जगह पर आराम से चलें।
ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक
कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी
प्रतीक: जुडवा
तत्त्व: वायु
शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े
राशि स्वामी: बुध
शुभ दिन: बुधवार
शुभ रंग : सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रत्न: पन्ना
मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-
प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ
अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु
उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर
कम अनुकूलता: कन्या, मीन
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play