ताजा खबरें
राज्य
मौसम
बिहार चुनाव 2025
कुलिश जन्मशती वर्ष
पत्रिका स्पेशल
राष्ट्रीय
मनोरंजन
ज्योतिष
स्वास्थ्य
खेल
धर्म
राजनीति
विश्व
OTT
शिक्षा
ओपिनियन
ऑटो
टेक
गैजेट
लाइफस्टाइल
ब्यूटी
महिला
बिजनेस
क्राइम
जॉब्स
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
Live
नई दिल्ली
•
Anand Prakash Yadav
•
Aug 28, 2025
Breaking News LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- मैंने ये कभी नहीं कहा कि 75 साल की उम्र में किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए। संघ में हमें कुछ जिम्मेदारी दी जाती है चाहे हम चाहे या नहीं। ऐसे में यदि मेरी उम्र 80 साल है संघ कहे कि जाओ शाखा चलाओ तो मुझे ही जाना होगा।
आज यानी 28 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और ताज़ा अपडेट यहां पढ़ें।
2025-08-28 10:01:58 pm
2025-08-28 09:02:14 pm
9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। चरिथा असलंका को टीम का कप्तान बनाया गया है।
2025-08-28 07:55:33 pm
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत संगठन के शताब्दी वर्ष समारोह में मीडिया को संबोधित किया। बीजेपी के साथ संबंधों पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि मतभेद हो सकता है, लेकिन कोई झगड़ा नहीं है।
2025-08-28 06:02:55 pm
तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि वह गणेश उत्सव और आगामी दुर्गा नवरात्रि समारोहों के दौरान पंडालों को रोशनी के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। यह पहल इस वर्ष गणेश चतुर्थी समारोह के लिए 11 दिनों और दुर्गा नवरात्रि के लिए नौ दिनों तक चलेगी।
2025-08-28 04:56:39 pm
तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “हर कोई तृणमूल के खिलाफ है: न्यायपालिका, भाजपा, केंद्रीय एजेंसियां, ईडी, प्रेस, सीबीआई, चुनाव आयोग। लेकिन 10 करोड़ बंगाली तृणमूल के साथ हैं। आओ हमसे लड़ें। एक तरफ 10 करोड़ बंगाली और दूसरी तरफ केंद्र की ईडी, सीबीआई। पिछली बार हमें जितनी भी सीटें मिली थीं, मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि हम इस बार ज्यादा जीतेंगे।
2025-08-28 04:12:26 pm
हरियाणा में 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने इसका ऐलान किया है।
2025-08-28 03:20:21 pm
प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 साल पूरे होने पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपनी किस्मत खुद लिखने की शक्ति दी है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। आज कोई भी गरीब परिवार बैंकिंग की दुनिया से बाहर नहीं है। जनधन केवल खातों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि यह एक मां के लिए सम्मानपूर्वक बचत करने, एक किसान को बिना बिचौलियों के सहायता प्राप्त करने और एक ग्रामीण को राष्ट्र के विकास का हिस्सा महसूस कराने के द्वार खोलने के बारे में है।
2025-08-28 02:31:25 pm
हरियाणा में महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ आगामी 25 सितंबर से होगा। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। सरकार महिलाओं के प्रति बड़ी गंभीरता से काम कर रही है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को सरकार हर महीने 2100 रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
2025-08-28 02:15:23 pm
अभिनेता और मक्कल नीधि मैयम पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने कहा है कि अमरीका की ओर से भारतीय निर्यातकों पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ भारतीय आजीविका की संप्रभुता के लिए एक चुनौती है। केंद्र तथा राज्य सरकारों को निर्यातकों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने सरकारों से एमएसएमई के लिए दो साल की मोहलत और निर्यातकों के लिए रियायतें देने को कहा।
2025-08-28 12:58:00 pm
राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआइ भर्ती- 2021 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में पेपरलीक मामलों को लेकर कोर्ट का यह बड़ा फैसला आया है। पेपरलीक का मामला सामने आने के बाद से बीते लंबे समय से परीक्षा को रद्द करने की मांग उठती रही। हालांकि राजस्थान सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर स्पष्ट रूख नहीं रखा था। कैलाश चंद व अन्य की याचिका पर अब परीक्षा रद्द करने का निर्णय हाईकोर्ट ने सुनाया है।
2025-08-28 12:57:51 pm
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। जिनमें 30 साल बाद वापस आ रही 50 पुनर्निर्मित ‘यू’ स्पेशल बसें भी शामिल हैं, जो अब डीटीसी रेडियो जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा, जल्द ही हम छात्रों को मेट्रो टिकटों पर रियायत देने पर विचार कर रहे हैं। दिल्ली में 100 नई बसों का संचालन शुरू हो रहा है, जिनमें डीटीसी रेडियो से लैस उन्नत ‘यू’ स्पेशल बसें भी शामिल हैं। पिछली सरकार यू-टर्न सरकार थी, मेरी सरकार आगे बढ़ने पर केंद्रित है।
2025-08-28 11:50:51 am
जम्मू कश्मीर के उधमपुर-रामबन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों के कारण हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के लिए बंद रहा है। राजमार्ग बंद होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं प्रभावित इलाकों में दैनिक जरूरत की वस्तुओं की किल्लत शुरू होने लगी है।
2025-08-28 11:44:33 am
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में आमेर महल और शहर के चिन्हित स्थानों पर हाथी सवारी की दरें घटाने पर रोक लगा दी है। पुरातत्व और पर्यटन विभाग ने गत 9 जनवरी को आदेश जारी कर हाथी सवार की दर 2500 रुपए से घटाकर 1500 रुपए की थी। हाथी गांव विकास समिति की याचिका पर हाईकोर्ट ने हाथी सवारी की दरें घटाने पर रोक लगाते हुए आदेश जारी करने वाले अधिकारी से हलफनामा मांगा है।
2025-08-28 11:32:59 am
पटना में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, “गुजरात मॉडल उन्नति, विकास और समृद्धि का मॉडल है, जिसे वोट चोरी का मॉडल कह कर विपक्ष हार की हताशा प्रदर्शित कर रहा है। तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकालकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता भ्रम में आने वाली नहीं है। यह 1990 से लेकर 2005 का बिहार नहीं है, अब जंगलराज वाला बिहार नहीं है। बिहार विकास की ओर बढ़ चुका है। यहां अच्छी सड़क, बिजली, पानी और अस्पताल में अच्छा इलाज चाहिए जो बिहार को मिल रहा है। राहुल गांधी के स्वभाव में है कि वे देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर उनके और अपने विचारों का मिलाकर उसे यहां पर व्यक्त करते हैं।
2025-08-28 11:06:39 am
विधानसभा का सत्र के शुरू होने से पहले आज सर्वदलीय बैठक प्रस्तावित। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में होगी बैठक। सर्वदलीय बैठक का एजेंडा हुआ तय।
2025-08-28 10:44:25 am
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को सदाचार कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, समिति अध्यक्ष कैलाश वर्मा सौंपी गोपनीय रिपोर्ट, एमएलए जयकृष्ण पटेल की विधायकी पर अब विधानसभा करेगी अंतिम निर्णय।
2025-08-28 09:55:06 am
सीतामढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल। यात्रा से पूर्व जानकी मंदिर में किए दर्शन, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।
2025-08-28 08:11:21 am
ओडिशा के पुरी शहर में जगन्नाथ मंदिर में एक दर्शनार्थी को स्पाई कैमरे के साथ पकड़ा। पुलिस ने कोलकाता के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को चश्मे में लगे गुप्त कैमरे के साथ पकड़ा। पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ।
2025-08-28 08:07:45 am
नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर दो आतंकियों को मार गिराया । सुरक्षाबलों का आतंकवाद विरोधी अभियान जारी।
2025-08-27 10:00:26 pm
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पंहुच गया है, जिसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) द्वारा मयूर विहार क्षेत्र में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
खबर शेयर करें:
Updated on:
28 Aug 2025 10:02 pm
Published on:
28 Aug 2025 08:10 am
बड़ी खबरें
नई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
भारतीयों की औसत उम्र 3.5 साल घटा रहा है वायु प्रदूषण
भारत में हर व्यक्ति को तीन बच्चे पैदा करना चाहिए, मोहन भागवत का बड़ा बयान
‘ग्राहकों से मिलने के लिए मुझे रोज दिए जाते थे 300 रुपये’; फ्लैट के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश
PMJDY के 11 साल: खोले गए 56 करोड़ खाते, 12 गुना बढ़ी जमा रकम, जानिए योजना से जुड़े प्रमुख आंकड़े
29, 30 और 31 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली NCR का वेदर? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Bihar Elections 2025
PM Modi
Asia Cup 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
Grievance Policy
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.