झारखंड: धनबाद मे नदी में नहाने गई 5 बच्चियां डूबीं, एक की मौत, एक लापता – AajTak

Feedback
झारखंड के धनबाद की दामोदर नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चियां डूब गईं. इसमें स्थानीय लोगों ने तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया. जबकि बाहर निकाली गई एक बच्ची ने दम तोड़ दिया . एक बच्ची की तलाश जारी है.
धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा बाई क्वार्टर की रहने वाली 5 बच्चियां करमा पूजा को लेकर दामोदर नदी में स्नान के लिए गई थीं. नहाने के दौरान ही पांचों नदी में डूब गए. नदी में नहा रहे अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए वे नदी में कूद पड़े. कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. जबकि बाहर निकाली गई एक बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृत बच्ची का नाम रुक्मणि कुमारी है . संध्या नाम की बच्ची की तालाश जारी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि कि भौरा गौरखूंटी बाई क्वार्टर की रहने वाली 5 बच्चियां करमा पर्व को लेकर पंप हाउस के समीप दामोदर नदी में स्नान के लिए गई थीं . 4 बच्चियों को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाल लिया गया . जिसमें एक बच्ची रुक्मणि कुमारी की हालत ठीक नहीं थी . लोगों के द्वारा बच्ची को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां एक बच्ची ने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि नदी में डूबी एक बच्ची संध्या की तलाश चल रही है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है.
घटना के समय मौजूद स्थानीय-वार्ड पार्षद उमेश यादव ने बताया कि वह भी दामोदर नदी में स्नान कर रहा था. उसके सामने ही बच्चियां पानी में डूब गईं, जिसमें से एक बच्ची का अब तक पता नहीं चल सका है.

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News