—विज्ञापन—
शादी-ब्याह का सीजन हो और हलवाइयों की भट्ठी न जले, ऐसा तो हो नहीं सकता! लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी समारोह के लिए आप घर वाला लाल सिलेंडर इस्तेमाल नहीं कर सकते? इसके लिए सरकार के कड़े नियम हैं।
शादी समारोह एक कमर्शियल आयोजन की श्रेणी में आता है। यहां घरेलू (14.2 kg) सिलेंडर का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। अगर चेकिंग के दौरान घरेलू सिलेंडर भट्ठी पर लगा मिला, तो भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। शादी के लिए हमेशा नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें।
अच्छी खबर यह है कि शादी जैसे समारोहों के लिए कमर्शियल सिलेंडर लेने की कोई ऊपरी सीमा (Limit) तय नहीं है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5, 10 या 20 सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह पूरी तरह आपकी जरूरत और हलवाई द्वारा बताई गई खपत पर निर्भर करता है।
शादी के लिए एक साथ ज्यादा सिलेंडर चाहिए, तो आपको अपनी गैस एजेंसी पर कम से कम 15 दिन पहले संपर्क करना चाहिए। बुकिंग के समय आपको शादी का कार्ड (Wedding Card) और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। इससे एजेंसी को बल्क सप्लाई मैनेज करने में आसानी होती है।
अगर आपके पास कमर्शियल कनेक्शन नहीं है, तो आप शादी के लिए अपनी नजदीकी एजेंसी से ‘टेंपरेरी कमर्शियल कनेक्शन’ ले सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जो सिलेंडर वापस करने के बाद रिफंड हो जाता है। इसमें आपको रेगुलेटर और पाइप की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है।
जी हां, कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) की कीमत घरेलू सिलेंडर से काफी ज्यादा होती है। शादी के बजट में इसे शामिल करना जरूरी है। चूंकि यह कमर्शियल रेट पर मिलता है, इसलिए इस पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। आज के रेट्स के हिसाब से एक सिलेंडर की कीमत ₹2,000 के पार हो सकती है।
शादी के पंडाल में भारी भीड़ होती है। गैस सिलेंडरों को हमेशा चूल्हे से दूर और खुली हवादार जगह पर रखें। लीकेज चेक करने के लिए साबुन के पानी का उपयोग करें और पास में अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) जरूर रखें। नियम और सुरक्षा दोनों का पालन आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
BAG नेटवर्क के मालिकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्ट्रीब्यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैनिक जागरण अखबार (फीचर) से अपने करियर की शुरुआत की. फिर देशबंधु (बिजनेस पेज), हिन्दुस्तान अखबार (बिजनेस पेज), Aaj Tak डिजिटल (करियर), News18 डिजिटल (करियर), India.com (करियर और लाइफस्टाइल), Zee News डिजिटल (लाइफस्टाइल और करियर) आदि में काम कर चुकी हूं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in