मोदी बोले-दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर: जापानी PM ने कहा- भारतीय टेलेंट और जापानी तकनीक एक-दूस… – Dainik Bhaskar

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान की जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया।
अपने भाषण में उन्होंने भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।
मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
मोदी से पहले जापान के PM इशिबा ने कहा कि भारतीय टेलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है।
मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए
बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।
अब से थोड़ी देर में वे जापान के पीएम इशिबा से मुलाकात करेंगे। PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।
मोदी के जापान दौरे की फुटेज…
PM मोदी आज सिक्योरिटी, डिफेंस और ट्रेड पर बात करेंगे
मोदी आज PM इशिबा के साथ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों डिनर करेंगे।
मोदी 30 अगस्त को जापान के मियागी में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार होते हैं।
जापानी मीडिया के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जापान, भारत में 10 ट्रिलियन येन, यानी 5.93 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा करने वाला है।
ट्रम्प के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद मोदी का यह दौरा भारत की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
मोदी के जापान दौरे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मोदी ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के सर्वे का हवाला देते हुए कहा,
80% जापानी कंपनियां भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं और 75% कंपनियां यहां मुनाफा कमा रही हैं। भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती नहीं, बल्कि गुना हो जाती है।
भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी और भारत की बेहतरीन प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इसकी वजह से दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं।
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है। भारत एक टैलेंट पावरहाउस है।
टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर है।
जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।
भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है।
2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।
मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 5 से 8 घंटे लग जाते हैं।
पीएम मोदी अब से थोड़ी देर में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान आर्थिक, रक्षा और तकनीक से जुड़े मामलों का जायजा लेंगे।
जापान में किसी सालाना समिट के लिए मोदी की पिछली यात्रा 2018 में हुई थी। इससे पहले PM मोदी 2023 में हिरोशिमा गए थे, लेकिन तब उन्होंने G7 समिट में हिस्सा लिया था। उससे पहले 2019 में वे ओसाका गए थे। तब वे G20 समिट में शामिल हुए थे।
अबकी बार मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान गए हैं। इस दौरे पर दोनों नेता आपस में विस्तार से बातचीत करेंगे। वे अब तक हुए कामों की समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए नए कदमों पर चर्चा करेंगे।
मोदी ने भारत-जापान संबंधों में प्रवासी भारतीयों के योगदान की तारीफ की। साथ ही उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
जापान की महिला कलाकार मायोनी 2020 से हिंदी सीख रही हैं। उनका हिंदी नाम मधु है। वे पधारो म्हारे देस गाकर मोदी का स्वागत करेंगी।
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इशिबा सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) गिफ्ट करेगी। इन्हें 2026 की शुरुआत में डिलीवर किया जा सकता है।
E3 मॉडल की टॉप स्पीड 275 किमी/घंटा और E5 मॉडल की टॉप स्पीड 320 किमी/घंटा है। जापान फिलहाल बुलेट ट्रेन के E10 मॉडल पर काम कर रहा है।
E10 मॉडल को अल्फा X मॉडल भी कहा जाता है। यह E3 और E5 की तुलना में काफी तेज और माडर्न है। इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा बताई जा रही है।
जापान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक E10 मॉडल को भारत और जापान दोनों देशों में एक साथ ट्रैक पर उतारने पर सहमति बनी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी इस एडवांस मॉडल के कोच देखने के लिए शनिवार को जापान के मियागी प्रांत के सेंडाई जाएंगे। सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली मशीनों की फैक्ट्री भी यहीं मौजूद है। मोदी उसका भी दौरा करेंगे।
भारत में विदेशी निवेश (FDI) करने वाला जापान पांचवां बड़ा देश है। उसने 2000 से दिसंबर 2024 तक भारत में लगभग 37 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।
भारतीय दूतावास के मुताबिक, हाल के वर्षों में जापान का भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) बढ़ा है।
क्योडो न्यूज के मुताबिक जापान आने वाले 10 सालों में भारत में लगभग 10 ट्रिलियन येन (करीब 5,800 लाख करोड़ रुपए) के इन्वेस्ट की घोषणा कर सकता है।
साल 2022 में जापान ने 5 साल के लिए 5 ट्रिलियन येन (करीब 2,750 लाख करोड़ रुपए) निवेश करने का वादा किया था। इसे बढ़ाकर अब दोगुना करने का प्लान है।
जापान ने 2022-23 में ₹14 हजार करोड़ का निवेश किया था। 2023-24 में यह बढ़कर ₹26 हजार करोड़ हो गया। वहीं 2024-25 के लिए जापान दिसंबर 2024 तक ₹11 हजार करोड़ का निवेश कर चुका है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह निवेश मुख्यतौर पर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल उपकरण, दूरसंचार, केमिकल, वित्त (बीमा) और फार्मा सेक्टर में हुआ।

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News