यूपी की बड़ी खबरें: वाराणसी में महिलाओं ने चप्पलों से युवक को पीटा, युवती से किया था बैड टच – Dainik Bhaskar

वाराणसी में गुजरती युवती से बैड टच करने वाले को महिलाओं ने जमकर पीटा। उसे थप्पड़ मारे। इतना नहीं उसे चप्पलों से पीटा। उसके घर पहुंची, उसे मोहल्ले वालों ने सामने जलील किया।
सबसे कहा कि देखा आप लोग, यही वही आदमी है तो युवतियों को छोड़ता है। शुक्रवार को महिलाओं ने FIR कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में माफी मांगता नजर आया।
दरअसल, 27 अगस्त को तिलभांडेश्वर गली में एक युवती बाजार के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आए स्कूटी सवार युवक ने युवती ने बैड टच कर दिया था। अश्लील शब्द बोलकर भाग निकला। महिला ने हुलिया के आधार पर उसे पहचान लिया। बैड टच का वीडियो CCTV में कैद हो गया था। पढ़ें पूरी खबर
कुशीनगर में एडवोकेट की बेटे की हत्या:बाजार से लौटते समय 4 लोगों ने घेरकर मारा, पड़ोसियों से हुआ विवाद
कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने बाजार से लौट रहे युवक की हत्या कर दी। हमलावरों ने बुजुर्ग पर इतने वार किए कि उनकी एक आंख निकलकर बाहर आ गई। पूरा शरीर क्षतविक्षत कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं विपक्षी पक्ष के तीन लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला सेमरा हरदोई गांव का है।पढ़ें पूरी खबर
प्रतापगढ़ में करंट लगने से मां-बेटे की मौत: चारामशीन से चारा काटते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। शनिवार शाम घर के बगल स्थित गौशाला में चारा बालने गई थी। जैसे ही मशीन चालू की, अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में मां आ गई। चिल्लाने पर बेटा बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों के शोर पर ग्रामीणों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काटा, लेकिन तब तक मां-बेटे दोनों दम तोड़ चुके थे। मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव का है।पढ़ें पूरी खबर
हाथरस में 2 साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत
हाथरस में दो साल के मुराद की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। खेलते-खेलते घर में बाल्टी के पास पहुंचा और उसी में गिर पड़ा। घर में मां सो रही थी। बड़ी बहन घर में पहुंची तो देखते ही बच्चें को उठाया। परिजनों को बुलाया। परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना घटना शुक्रवार की देर शाम सादाबाद के सहपऊ का है। पढ़ें पूरी खबर…
सितंबर में बिजली बिलों में 2.34% की वृद्धि, उपभोक्ता परिषद ने जताया विरोध
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर महीने में बिजली बिलों में बढ़ोतरी का झटका लगने वाला है। फ्यूल सरचार्ज के तहत बिजली बिलों में 2.34% की वृद्धि होगी, जो अगस्त महीने में 0.24% थी। इस वृद्धि से उपभोक्ताओं पर औसत 18 पैसे प्रति यूनिट का बोझ बढ़ेगा। वहीं, सितंबर में बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से करीब 184.41 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वसूली करेंगी। हालांकि, बिजली कंपनियों ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में इस शुल्क में कमी हो सकती है।
उपभोक्ता परिषद ने उठाई मांग, कहा- ‘वृद्धि अन्यायपूर्ण’ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने इस वृद्धि पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर लागू इस नियम के तहत हर महीने ईंधन अधिग्रहण शुल्क वसूला जा रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने भी लागू किया है। लेकिन उपभोक्ता परिषद शुरू से ही इसका विरोध कर रहा है। वर्मा ने बताया कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33,122 करोड़ रुपये का सरप्लस है। ऐसे में ईंधन अधिग्रहण शुल्क के नाम पर वसूली को इस सरप्लस से समायोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केवल बिजली दरों में कमी के मामले में ही ईंधन अधिग्रहण शुल्क लागू हो, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। यह व्यवस्था ही न्यायसंगत होगी। क्या है ईंधन अधिग्रहण शुल्क? मई 2025 के लिए निर्धारित ईंधन अधिग्रहण शुल्क 0.24% था, जिसे अगस्त में बिलों में शामिल कर वसूला गया। इसका अंतिम दिन 31 अगस्त है। वहीं, जून 2025 के लिए निर्धारित 2.34% का शुल्क सितंबर में लागू होगा, जिससे बिजली बिलों में वृद्धि होगी। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि यह नियम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है, जबकि बिजली कंपनियों के पास पहले से ही भारी सरप्लस मौजूद है।
राहुल–प्रियंका के खिलाफ केस लड़ रहे BJP नेता को सुरक्षा मिली, लखनऊ हाईकोर्ट ने Y+ श्रेणी पर मांगी रिपोर्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ केस लड़ रहे BJP नेता को हाईकोर्ट ने सुरक्षा देने का आदेश दिया है। नेता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए Y+ श्रेणी की सुरक्षा मांगी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसके लिए सरकार से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उनके लिए 24 घंटे एक PSO की तैनाती का आदेश दे दिया।
BJP नेता एस. विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर रिट दायर की है। विग्नेश शिशिर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके परिवार पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्हें भी जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने सुरक्षा मांगी थी।
हाईकोर्ट ने तत्काल रूप से एस. विग्नेश शिशिर को निजी सुरक्षा अधिकारी देने का आदेश दिया है। साथ ही सरकार से यह जानकारी मांगी है कि विग्नेश को Y+ श्रेणी की सुरक्षा कैसे दी जाएगी इसकी एक रिपोर्ट 6 हफ्ते के अंदर प्रस्तुत करें। उसके बाद आगे इस संबंध में डिटेल्ड ऑर्डर पास किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के एई और प्रेमिका को उम्रकैद: नौकरानी से था अफेयर, विरोध पर लड़की की मां को मार डाला था
शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राकेश कुमार और उनकी प्रेमिका पुष्पा को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एई ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी थी। हरदोई के कंदरा गांव की रहने वाली पुष्पा, राकेश कुमार के घर में खाना बनाने का काम करती थी। राकेश की पत्नी पिंकी उनसे अलग रहती थी। इस दौरान राकेश और पुष्पा के बीच प्रेम संबंध बन गए।
जब पुष्पा की मां रामबेटी को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने विरोध किया। इस पर राकेश ने रामबेटी की हत्या की योजना बनाई। 27 जुलाई, 2023 की रात डीएम कंपाउंड स्थित रामबेटी के घर में राकेश और पुष्पा घुस गए। पुष्पा ने अपनी मां का मुंह दबाया। राकेश ने लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब डाल दिया था। 17 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
हरदोई में नशे में बेटे ने की पिता की हत्या: छाती पर बैठकर गला दबाया
हरदोई में बेटे ने नशे में पिता की हत्या कर दी। आरोपी अंकित शराब के नशे में घर आया। उसने पहले अपनी मां रामादेवी से झगड़ा किया। रामादेवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं।झगड़े के दौरान अंकित ने अपने 60 वर्षीय पिता सर्वधार पर हमला कर दिया।
उसने पिता को पीटा और छाती पर बैठकर गला दबा दिया। इससे मौके पर ही सर्वधार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला अंतवा गांव का शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे का है। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी में घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
वाराणसी में गुरुवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घर के बाहर सो रहे युवक का धारदार हथियार से गला रेता गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले तो शव खून से लथपथ पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सिंघवार गांव की है।
गुरुवार रात अनिल भारती (32) पुत्र छोटेलाल भारती रोज की तरह रात का भोजन करने के बाद घर के बाहर पेड़ के नीचे सोने गया था। आधी रात बाद अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर आए, आनन फानन में परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़िए
मऊ में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, भाई घायल
मऊ में गाजीपुर तिराहे पर एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार रवि राजभर (35) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।​​​​​​
घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक समेत डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा था कि रवि राजभर गैस सिलेंडर के डिलीवरी करने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
दुबे सिंडीकेट की जांच कर रही SIT अध्यक्ष बदले; अब IPS सत्यजीत गुप्ता एसआईटी हेड बने, एक एडिशनल DCP और 7-ACP टीम में शामिल
कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने गुरुवार को एसआईटी में बड़ा फेरबदल करते हुए अब आईपीएस सत्यजीत गुप्ता को इसकी कमान सौंप दी है। इसके साथ ही एक एडीसीपी और सात एसीपी को एसआईटी में शामिल किया गया है।
इससे कि एसआईटी जल्द से जल्द पारदर्शिता के साथ अपनी जांच पूरी कर सके। पांच महीने पहले इस एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द मामले की जांच पूरी हो सके, इसलिए दिग्गज अफसरों को इसमें शामिल किया गया है। पढ़िए पूरी खबर
गोरखपुर में पुलिस पर पथराव करने वाले 8 गिरफ्तार, AAP नेता की मौत के बाद हुआ था हंगामा
गोरखपुर में आप नेता कुंज बिहारी की मौत के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 8 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। वहीं पथराव में शामिल अन्य उपद्रवियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी आप नेता कुंज बिहारी निषाद (35) का 50 हजार रुपए को लेकर मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक पांडेय व उसके पिता हिमालय पांडेय से विवाद हो गया था। आरोप है कि इससे नाराज अभिषेक ने अपने 10 से अधिक साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी, रॉड और पटरे से हमला कर दिया था।
कुंज बिहारी की मौत की सूचना पर हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे उनके हजारों की संख्या में सर्मथकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। जिसमें गोरखनाथ थाने के एसएचओ शशिभूषण राय समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पूरी खबर पढ़िए
कानपुर में पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा घायल, पिता को थाने ले जाने पर भिड़ी बेटियां, 3 हिरासत में
कानपुर में नशेबाजी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को थाने ले जाने का प्रयास। जिससे एक पक्ष की बेटियां पुलिस से उलझ गईं और पथराव कर दिया। पत्थर महिला दरोगा के चेहरे में लगने से वह घायल हो गई। सचेंडी कस्बा निवासी अनिल सेठ के मकान में मूलरूप से जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र निवासी भगत कुशवाहा, दो बेटियों राधा और रजनी व बेटे के साथ रहकर पानी के बताशे बेचता है। गुरुवार रात पड़ोसी अनिल पासवान और भगत कुशवाहा का नशे के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूरी खबर पढ़िए
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News