—विज्ञापन—
UP Yoddhas vs Telugu Titans: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) की शुरुआत हो गई है। पहले दिन दो मैच देखने को मिले। तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को हराया, वहीं पुणेरी पलटन को बेंगलुरु बुल्स पर बड़ी जीत मिल गई। आज भी दो मैच होने वाले हैं। तेलुगु टाइटंस को भले ही पहले मैच में हार मिली है लेकिन आज उनके पास खाता खोलने का मौका है।
PKL 2025 का तीसरा मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच देखने को मिलेगा। यह मुकाबला विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब, वाइजैग से देखने को मिलेगा। तेलुगु टाइटंस की कमान इस साल विजय मालिक संभाल रहे हैं, वहीं यूपी योद्धाज के कप्तान सुमित सांगवान हैं। तेलुगु अपना पिछला मैच हारकर आ रहे हैं और वो पहली जीत की तलाश में हैं, वहीं यूपी योद्धाज जीत के साथ PKL के 12वें सीजन की शुरुआत करना चाहेंगे। यह मैच जबरदस्त एक्शन से भरा रह सकता है।
A post shared by Pro Kabaddi (@prokabaddi)
प्रो कबड्डी लीग 2025 में तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच आज रात 8 बजे मैच होने वाला है। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और जियो हॉटस्टार पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। एक घंटे तक यह मैच चलेगा और कोई भी लाइव एक्शन मिस नहीं करना चाहेगा।
A post shared by Telugu Titans (@telugu_titans)
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: अर्जुन-पवन सेहरावत ने मचाया धमाल, तमिल थलाइवाज के आगे चारों खाने चित तेलुगू टाइटंस
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in