एशिया कप- भारत लगातार दूसरी जीत से सुपर-4 में पहुंचा: जापान की हॉकी टीम को 3-2 से हराया; कप्तान हरमनप्रीत न… – Dainik Bhaskar

भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। टीम ने रविवार को जापान पर 3-2 की जीत हासिल की। इस जीत ने टीम इंडिया को पूल ए पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचा दिया।
राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने मंदीप सिंह के गोल से बढ़त हासिल की। उन्होंने तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा। फिर 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर लाइन रही।
तीसरे क्वार्टर में जापान ने कावाबे कोसेई के गोल से वापसी की। कोसेई ने बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया। चौथे क्वार्टर से ठीक पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। यह हरमनप्रीत का दूसरा और भारतीय टीम का तीसरा गोल था। फाइनल व्हीसिल से ठीक पहले जापान के कावाबे कोसेई (58वें मिनट) ने अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत-जापान मैच के 3 फोटो
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-XI
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।
जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।
सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता
आखिरी सेकेंड तक मैच में रोमांच बना रहा। जापान ने गेंद को भारतीय सर्कल के पास घुमाने के बाद जोरदार शॉट लगाया, लेकिन डिफेंस ने उसे आसानी से रोक लिया।
फिर भारत ने अंतिम पलों को संभालते हुए जीत पक्की कर ली। 59वें मिनट भारत को आखिरी मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। स्टार कप्तान हरमनप्रीत सिंह को येलो कार्ड मिला।
58वें मिनट कावाबे ने दूसरा गोल किया। बॉल लगभग बेसलाइन पार करने वाली थी, लेकिन कावाबे ने उसे शानदार तरीके से ट्रैप किया। इसके बाद उन्होंने जरमनप्रीत के पास से गिरते हुए गेंद गोल पोस्ट में डाल दिया।
58वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने शानदार बचाव किया।अगले ही मिनट में भारतीय टीम ने काउंटर अटैक किया। पर गोल नहीं आया।
मैच का चौथा और आखिरी क्वार्टर शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कृष्ण बहादुर को रिप्लेस करके आए गोलकीपर सूरज केरकेटा ने डबल सेव किए और भारत को गोल सके बचाया। यहां जापानी कप्तान ने गोल करने के दो प्रयास किए थे।
तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारत ने गोल करके अपनी बढ़त को 3-1 कर लिया है। मुकाबले के 45वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस मौके को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने दमदार ड्रैग फ्लिक से गोल में तब्दील कर दिया। इसी के साथ रेफरी ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने की व्हीसिल बजा दी।
तीसरे क्वार्टर में जापान की टीम ने वापसी की। जब कावाबे कोसेई ने फील्ड गोल कर दिया। उन्होंने भारतीय डिफेंस को ध्वस्त करते हुए बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया। यहां किमुरा नारू ने कावाबे कोसेई को पास दिया था। 150वां मैच खेल रहे कृष्ण बहादुर के पास इस शॉट का कोई जवाब नहीं था।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अटैक किया। अभिषेक ने जापान के गोल पर शॉट लिया। उनका प्रयास गोलकीपर ने बचा लिया। गेंद रिबाउंड होकर मनदीप के पैर से टकराई और जापान को फ्री हिट मिल गया।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में जापान ने लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। उनकी कमजोर फिनिशिंग और बेअसर अटैकिंग एप्रोच के कारण भारत बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।
27वें मिनट में जापानी डिफेंडर ने भारतीय खिलाड़ी को धक्का मारा। इससे भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिया गया, लेकिन भारतीय ड्रैग फ्लिकर्स इसका फायदा नहीं उठा सके। इस कॉर्नर पर गोल करने के लिए भारत ने दो खिलाड़ियों को लगाया था, लेकिन जापानी डिफेंडर्स ने सफल बचाव किया।
23वें मिनट में अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड दिया गया। उन्हें फाउल प्ले के लिए यह कॉर्ड थमाया गया। अगले ही मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। लगातार तीन प्रयास के लिए जापान ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं कर सके। आखिरी प्रयास को विवेक सागर प्रसाद ने रोका।
भारत ने पहले क्वार्टर में लगातार अटैक किए। मंदीप सिंह ने फील्ड और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। जापान को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
13वें मिनट में जापान की टीम को वापसी का मौका मिला, लेकिन वे इसे भुना नहीं सके।
यहां जापान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं दाग सके। उनके दोनों प्रयासों को भारत के लिए 150वां मैच खेल रहे गोलकीपर कृष्ण बहादुर ने बचाया।
5वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर हैं। हरमनप्रीत ने पिछले मुकाबले में चीन के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाई थी।
मैच के सिर्फ तीसरे मिनट में ही भारत को बढ़त मिली। मैदान पर 10 खिलाड़ी डिफेंस में सिमटे हुए थे, तभी बाएं फ्लैंक से सुखजीत ने शानदार मूव बनाया। उन्होंने गेंद पकड़ी, घूमे और लाइन के साथ दौड़ते हुए गोल के सामने तेज क्रॉस मारा। वहीं मौजूद अनुभवी स्ट्राइकर मंदीप सिंह ने गेंद को ट्रैप किया और आसानी से नेट में डाल दिया।
भारत और जापान मैच शुरू हो चुका है। जापान ने मैच की अटैकिंग शुरुआत की है, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने जापान के अटैक को रोक दिया।
भारतीय हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ कुल 29 मैच अभी तक खेले हैं। भारत का पलड़ा भारी रहा है, टीम इंडिया ने कुल 24 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 3 बार ही जापान भारत को हरा पाई है। दो मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।
पूल-ए में आज के पहले मैच में चीन ने काजिकस्तान को 13-1 से हरा दिया। चीन की तरफ से लू यूनालिन ने गोल की हैट्रिक लगाई। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में चीन पहले पायदान पर आ गया है।
जापान ने अपने पहले मैच में कजाकिस्तान को 7-0 से मात दी थी। जापान को हराने पर भारत हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में जगह पक्की कर लेगा।
हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच के 20वें, 33वें और 47वें मिनट में गोल दागे। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News