हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की। केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रतिबद्धता पूरी करने, सरकार द्वारा प्रस्तावित एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण योजना को वापस लेने व द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान करने की मांग की। यूनाइटेड फोरम ऑफ के अनुसार 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते/9वें संयुक्त नोट में आठ मार्च 2024 को पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य समय के माध्यम से शनिवार एवं रविवार को अवकाश देने की व्यवस्था प्रस्तावित था।
इस संबंध में अनुशंसा सरकार को भेजे जाने के बावजूद दो वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी निर्णय लंबित है। PLI योजना पर भी गंभीर आपत्ति जताई। यूनियनों के अनुसार पूर्व में यह समझ बनी थी कि पीएलआई बैंक के समग्र प्रदर्शन पर आधारित तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए समान आधार पर होगा। इससे बैंकिंग क्षेत्र में असमानता एवं विभाजन को बढ़ावा मिलेगा। सभी घटक संगठनों एवं बैंक कर्मचारियों से आंदोलन के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए समर्थन देने का आव्हान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play