अब टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा! ये है भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल – Hindustan

भारत में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर लंबी कतारें और गाड़ियों की रफ्तार थम जाना अब इतिहास बनने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश का पहला मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। इस सिस्टम की शुरुआत गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा (NH-48) से होगी, जहां गाड़ियां बिना रुके टोल भर सकेंगी। यानी अब टोल प्लाजा पर न बैरियर लगेगा, न गाड़ी रोकनी पड़ेगी, बस फास्टैग और नंबर प्लेट से ऑटोमैटिक पेमेंट हो जाएगा।
₹ 18.9 – 28.54 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.5 – 17.62 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.99 – 25.42 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.7 – 1.8 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.5 – 1.82 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 83,251 – 86,551
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MLFF एक हाई-टेक टोलिंग सिस्टम है जिसमें टोल लेने के लिए RFID रीडर और ANPR कैमरे (Automatic Number Plate Recognition) लगे होंगे। गाड़ी गुजरते समय कैमरे आपके FASTag और रजिस्ट्रेशन नंबर को स्कैन करेंगे, इसके बाद तुरंत ही टोल की रकम कट जाएगी।वहीं, ड्राइवर को बिना रुके, बिना बैरियर, स्मूथ जर्नी मिलेगी। इससे न सिर्फ जाम और समय की बर्बादी कम होगी, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी भी आएगी।
पहला MLFF सिस्टम गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा (NH-48) पर लगाया जाएगा। इसके बाद हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा (NH-44) पर भी इसे लागू किया जाएगा। NHAI का लक्ष्य है कि 2025-26 में लगभग 25 टोल प्लाजा पर इस सिस्टम को लागू किया जाए।
इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने ICICI बैंक के साथ इस सिस्टम को लागू करने के लिए करार किया है। समझौते पर हस्ताक्षर नई दिल्ली में हुए, जिसमें NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव और ICICI बैंक व IHMCL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नो स्टॉपिंग, नो वेस्टेज ऑफ टाइम – गाड़ी स्लो या स्टॉप नहीं होगी।
फ्यूल सेविंग – जाम कम होने से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी।
कम प्रदूषण – एक्स्ट्रा इडलिंग नहीं होगी।
तेज और आसान टोल कलेक्शन – चोरी और गड़बड़ी की संभावना कम।
टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ट्रांसफॉर्मेशन – भारत के हाईवे और भी स्मार्ट और मॉडर्न बनेंगे।
NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि MLFF सिस्टम भारत में टोलिंग का चेहरा बदल देगा। यह एक यूज़र-फ्रेंडली, पारदर्शी और तकनीक-आधारित व्यवस्था है, जो आने वाले समय में पूरे देश में लागू होगी।
अब टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें और बैरियर से मुक्ति मिलने वाली है। अगर MLFF सिस्टम सही तरह से काम करता है, तो यह भारतीय हाइवे नेटवर्क के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News