—विज्ञापन—
Bigg Boss 19: दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो ‘बिग बॉस 19’ हर रोज अपने ग्रैंड प्रीमियर के करीब आ रहा है। शो को लेकर नए-नए अपडेट्स भी आ रहे हैं। मेकर्स शो के लिए अभी भी कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ का ट्रेलर भी आ चुका है और अब लोगों को सिर्फ शो के शुरू होने का इंतजार है। इस बीच अब सलमान खान के शो के लिए 6वें कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये कंटेस्टेंट?
biggboss.tazakhabar के लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो शो के 6वें कंफर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि स्प्लिट्सविला 15 फेम सिवेट तोमर हैं। शो के लिए सिवेट तोमर का नाम बेहद चर्चा में है और यूजर्स उनके लिए हर रोज डिमांड करते भी नजर आते हैं। ऐसे में अब सुनने में आया है कि सिवेट तोमर को शो के लिए कंफर्म कर दिया गया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।
A post shared by Bigg Boss 19 Khabri (@biggboss.tazakhabar)
सामने आए हालिया पोस्ट की मानें तो इस पोस्ट में लिखा है कि स्प्लिट्सविला 15 फेम सिवेट तोमर का बिग बॉस 19 के लिए कंफर्म कर दिया गया है। पोस्ट में आगे कहा गया कि इसकी पुष्टि सीधे सूत्रों ने की है। सिवेट, शो कर कर रहे हैं। इस पोस्ट के अनुसार सिवेट का नाम शो के लिए कंफर्म माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मेकर्स की ऑफिशियल लिस्ट में सिवेट का नाम आता है या नहीं?
इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 के प्रीमियर की बात करें तो 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है। देखने वाली बात होगी कि इस एपिसोड में क्या होगा? वहीं, सलमान खान भी इस बार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 19 में घरवालों की सरकार चलेगी। देखना होगा कि शो कितना दिलचस्प होता है?
यह भी पढ़ें- Devdas की पॉपुलर एक्ट्रेस का निधन, नहीं रहीं दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in