ईरान के मौजूदा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. हालात में कुछ सुधार के बावजूद भारत ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है. दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीयों को लगातार अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है. IANS की खबर के मुताबिक, इसमें हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. हरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नई एडवाइजरी शेयर की. इसमें लिखा गया, “भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है.”
एडवाइजरी में कहा गया है, “हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचें.” समें कहा गया है, “ईरान में वर्तमान में रह रहे भारतीय नागरिकों और साथ ही जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय सतर्क रहें और हालात पर लगातार नजर रखें. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे विश्वसनीय स्रोतों से स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें.”
भारतीय दूतावास ने कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और ईरान आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी दर्ज कराएं. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाली किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नजर रखें.
भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए हैं. एडवाइजरी में कहा गया, “भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नीचे दी गई हैं. मोबाइल नंबर:+989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED