पत्नी के पहले बेटे से थी नफरत, मौका मिलते ही 3 साल के मासूम का गला रेत डाला… पुलिस का सनसनीखेज खुलासा – aajtak.in

Feedback
फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में 21 जून को हुई 3 वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सौतेले पिता सुशांत ने ही की थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामले का खुलासा करते हुए एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बच्चे के नाना श्रीराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 3 वर्षीय नाती आदित्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: हत्या या आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली 23 साल की विवाहिता
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को सौंपी गई. पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्यों के साथ परिवार के लोगों से भी पूछताछ शुरू की. इसी दौरान बच्चे की मां सुधा तिवारी और उसके पति सुशांत से भी लगातार पूछताछ की गई.
रैपीडो की सवारी से हुई थी पहचान, फिर हुआ प्रेम विवाह
पुलिस जांच में पता चला कि सुधा तिवारी के पहले पति की मौत हो चुकी थी. करीब डेढ़ साल पहले सुशांत रैपीडो बाइक टैक्सी चलाता था. एक बार सुधा ने उसकी रैपीडो बुक की थी. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बाद में उन्होंने एक-दूसरे के निजी मोबाइल नंबर साझा कर लिए.
धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया. सुधा के पहले पति से 3 वर्षीय बेटा आदित्य था, जो अपनी नानी के घर रहता था.
पुलिस के मुताबिक, सुशांत को आदित्य बिल्कुल पसंद नहीं था. सुधा अक्सर अपने बेटे से मिलने के लिए मायके जाती थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था. आरोपी नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी बच्चे के साथ समय बिताए.
ससुराल पहुंचा और सुबह वारदात को दिया अंजाम
जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी सुशांत अपनी ससुराल शिव दुर्गा विहार पहुंचा था. उसकी पत्नी पहले से ही अपने मायके में मौजूद थी. 21 जून की सुबह जब 3 वर्षीय आदित्य कमरे में अकेला था, तब आरोपी ने मौका देखकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को बचाने की कोशिश की ताकि किसी को उस पर शक न हो. हालांकि, पुलिस जांच के दौरान उसके बयान और परिस्थितियों में कई विरोधाभास मिले, जिससे उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई.
इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुशांत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के पहले पति से हुए बेटे को पसंद नहीं करता था और इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी गिरफ्तार, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र तैयार किया जाएगा.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद और सौतेले पिता की नफरत से जुड़ा पाया गया है. पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News