इटली में भारतीय महिलाओं की बहादुरी, देश के लिए अपशब्द कहने वाले बांग्लादेशी वेटर से मंगवाई माफी – Jagran

भारतीय महिलाओं ने इटली में अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक रेस्तरां में भारत और भारतीयों के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने वाले वेटर को अच्छे से सबक सिखाय …और पढ़ें
इटली में भारतीय महिलाओं के साथ विवाद करने वाला वेटर।
इटली के रेस्त्रां में भारतीय महिलाओं का वेटर से विवाद।
वेटर ने भारत और भारतीयों पर की नस्लभेदी टिप्पणी।
पुलिस आने पर वेटर ने मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल।
डिजिटल डेस्क, रोम। सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय महिलाओं के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इटली के एक रेस्तरां में वेटर को जमकर सबक सिखाती नजर आ रही हैं। आरोप है कि इस वेटर ने भारत और भारतीय ग्राहकों को लेकर गाली-गलौज और नस्लभेदी टिप्पणियां की थीं। दावा किया जा रहा है कि ये वेटर बांग्लादेश का रहने वाला है। 
खुशी दुबे नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने ‘इटली में हमारे साथ यह क्या हुआ’ कैप्शन के साथ इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि ‘होसैन’ नाम का वेटर महिलाओं के साथ बहस कर रहा है और बार-बार गाली-गलौज का इस्तेमाल कर रहा है।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बहस किस बात से शुरू हुई, लेकिन वीडियो में वेटर बाहर बैठीं भारतीय महिला पर्यटकों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए साफ सुना जा सकता है। इसके अलावा वीडियो में इस बात को भी साफ-साफ सुना जा सकता है कि कैसे वेटर इन महिलाओं और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।
वायरल वीडियो में जब वेटर ने कहा कि यहां से दफा हो जाओ, पुलिस को बुलाओ, मैं यहां से जा रहा हूं…तब एक एक महिला ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जरा अपनी जुबान संभालो। सबसे पहले तो यह ध्यान रखो कि हम महिलाएं हैं, समझे?
हालांकि बहस तब और बढ़ गई जब वेटर ने सीधे भारत को निशाना बनाना शुरू किया। वेटर ने कहा कि हर कोई इस देश का नाम खराब कर रहा है, तुम लोग देश का नाम खराब कर रहे हो। इस पर एक महिला ने कहा कि मिस्टर होसैन, तमीज से बात करो। तुम्हें पता होना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है।
मामला बढ़ता देख वहां दो पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को देखकर वेटर के सुर तुरंत बदल गए और वह मजबूरी में दिखावे की माफी मांगने लगा। लेकिन भारतीय महिलाएं उसे ऐसे ही छोड़ने के मूड में नहीं थीं। उन्होंने वेटर को साफ शब्दों में आदेश दिया कि वह अपनी गलती माने और भारत के बारे में अपशब्द कहने के लिए ठीक से माफी मांगे।
एक महिला ने वेटर से कहा कि सीधे-सीधे कहिए कि मैं भारत को गाली देने के लिए माफी मांगता हूं। आपको यह कहना ही होगा। अभी तो आप कह रहे थे कि मैं पुलिस बुलाऊंगा। आखिरकार वेटर ने साफ-शब्दों में माफी मांगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News