ADAS वाली धाकड़ SUV और कार, कीमत भी कम, लिस्ट में टाटा, महिंद्रा, किआ और होंडा – Live Hindustan

लोग आजकल कार खरीदते वक्त सेफ्टी फीचर्स पर खास फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि ADAS (Advanced Driver Assistance System) वाली कार और एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ी है। अगर आप भी एक सेफ गाड़ी चाहते हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट और अफोर्डेबल ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ADAS वाली इन एसयूवी और कारों की ऑन-रोड कीमत 16 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में टाटा, महिंद्रा, होंडा के साथ किआ की गाड़ियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

नेक्सॉन का Fearless+ PS A वेरिएंट Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 15.99 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि, इसमें डीजल, CNG या मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्रंटल कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन सेंटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

₹ 8 – 16 लाख
₹ 7.32 – 14.17 लाख
₹ 7.54 – 14.88 लाख
₹ 7.37 – 14.22 लाख
₹ 8.3 – 13.42 लाख
₹ 25 लाख

किआ सॉनेट के GTX+ वेरिएंट में Level-1 ADAS दिया जाता है। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 15.91 लाख रुपये है। इस SUV में डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल DCT का ऑप्शन मिलता है, जबकि मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं है। इसके ADAS फीचर्स में फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग एंड असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई-बीम असिस्ट और लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट शामिल हैं। कंपनी भविष्य में नई सॉनेट के साथ और ज्यादा एडवांस ADAS फीचर्स भी दे सकती है।

अगर कम कीमत में Level-2 ADAS वाली SUV चाहते हैं, तो Mahindra XUV3XO AX5L सबसे किफायती ऑप्शन्स में से एक है। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 14.27 लाख रुपये है। इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही ग्राहक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स चुन सकते हैं। इस SUV में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Honda Amaze ZX

अमेज ADAS फीचर वाली एक शानदार अफोर्डेबल सेडान है। इसमें Level-2 ADAS की जगह Level-1 ADAS सूट दिया गया है, लेकिन फिर भी यह अपने सेगमेंट में शानदार सेफ्टी पैकेज ऑफर करती है। अमेज की ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 10.76 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर ADAS जैसी मॉडर्न सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलना इसे खास बनाता है। इसमें कई जरूरी ADAS फंक्शन दिए गए हैं। इनमें अडैप्टिव क्रू कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, ऑटो हाई बीम और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News