Breaking News Today 24 June LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनीबस, 23 श्रद्धालु घायल – India.Com

Breaking News Today 24 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार के शाहपुर में महापंचायत होगी. पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में खुलासा हुआ है कि आरोपी मंगेतर सिया ने पहले भी केतन को मारने की कोशिश की थी.

Today’s Breaking News Live Updates:  देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.


#WATCH | दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज इंडिया बनाम आयरलैंड T20 सीरीज़ के लिए आयरलैंड के लिए रवाना हुए।
(वीडियो सोर्स: गौतम गंभीर का कार्यालय) pic.twitter.com/INA1ZEc3cY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026

Today’s Breaking News Live Updates: अधिकारियों ने बताया कि बिलावर कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस सिम्बली क्षेत्र में नियंत्रण खोने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस मंदिर की ओर जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, चालक के नियंत्रण खोने के बाद यह दुर्घटना हुई। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि दो श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस हादसे में अबतक 23 लोगों के घायल होने की खबर है.
(इनपुट: ians)
Today’s Breaking News Live Updates: कोलकाता में एक गोदाम की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
Today’s Breaking News Live Updates: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे के बाद मलबे में कई श्रमिकों के फंसे हो सकते हैं
Today’s Breaking News Live Updates: मुहर्रम के मौके पर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस बार मुहर्रम के जुलूसों में किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. इसके साथ ही डीजे बजाने और अत्यधिक ऊंचे ताजिए निकालने पर भी रोक लगा दी गई है.
केतन अग्रवाल, चेतन चौधरी और सिया गोयल… जानें पुणे लोहागढ़ मर्डर केस के इन 3 किरदारों के बारे में सब कुछ
#WATCH लखनऊ: राज्य पुलिस, LDA और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया।
CFO अंकुश मित्तल ने कहा, "अलीगंज में सही निकासी नहीं थी। सीढ़ियों पर एसी के आउटडोर यूनिट लगे थे। दरवाजा बंद किया था। हमारी वहां कोई NOC नहीं थी, वे हमारे एक्ट में नहीं थी। ऐसी हजारों… pic.twitter.com/sPZ7qYZ1uO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026

नीरव मोदी को लौटाना होगा बैंक ऑफ इंडिया को पैसा, ब्रिटेन की अदालत का आदेश, जानें कितनी है रकम
#WATCH दिल्ली: सपा नेता राजीव राय ने राम मंदिर चंदा राम मंदिर चंदा मामले पर कहा, "अभी तक FIR नहीं हुई। मैं पहले दिन से बोल रहा हूं छोटे-छोटे लोगों को फंसा कर अपना साफ कर लेंगे। अगर राम मंदिर में चोरी के जांच की शुरूआत करनी है तो भूमि अधिग्रहण से शुरू करो। राम मंदिर के नाम पर जो… pic.twitter.com/NTrqdbchrp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News