Feedback
महाराष्ट्र के बारामती में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. जिससे पोती को स्कूल छोड़ने जा रहे दादा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पोती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राजेंद्र दिनकर भागवत के रूप में हुई है. वह सतारा जिले के फलटण में वरिष्ठ पत्रकार थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बारामती नीरा मार्ग पर हुई. एक बस बारामती से नीरा की ओर जा रही थी. उसी समय राजेंद्र भागवत पोती को स्वरा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. जब उनकी दोपहिया मालेगांव से शारदानगर की ओर मुड़ रही थी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें: बाइक पर पत्नी, बहन, भाभी, भांजी और बेटे को बैठाकर निकला, एक्सीडेंट में एक को छोड़ सबकी मौत
घटना का सीसीटीवी आया सामने
टक्कर से राजेंद्र भागवत के सिर में गंभीर चोट लग गई. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. जबकि स्वरा भी इस हादसे में घायल हो गईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए बारामती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बस काफी स्पीड में थी. जैसे ही राजेंद्र ने पोती को छोड़ने के लिए स्कूल की तरफ बाइक मोड़ी, वैसे ही बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि राजेंद्र दूर जाकर गिरे और उनकी बाइक, बस के नीचे चली गई.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू