किसानों को उन्नत बीज की दी जानकारी – Live Hindustan

देवेंद्र पांडे, काफलीगैर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में खेती बचाओ अभियान विषयक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत एवं कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कृषक गोष्ठी से हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं, सुझावों और प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों को सब्जी वाटिका स्थापित करने के लिए बीज वितरित किए, जिससे पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। डॉ. एनके सिंह ने कृषि और पशुपालन के समन्वित मॉडल, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर जानकारी दी।
हरीश चंद्र जोशी ने फसल एवं खेत सुरक्षा, पौध संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों पर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कीट नियंत्रण के लिए लाइट ट्रैप और डब्ल्यूजीपीएसबी-दो पाउडर के उपयोग के उपाय भी बताए। संस्कृति सिंह ने घरेलू पोषण सुरक्षा में सब्जी वाटिका की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश कुमार मीणा ने सब्जियों की पौधशाला प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। मुख्य कृषि अधिकारी के प्रतिनिधि विकास बिष्ट ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ने वैज्ञानिक खेती और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर नीरज जोशी, मनोज कुमार, महेश सिंह, बहादुर सिंह, सौरभ सिंह, राजन सिंह, सुंदर लाल आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News