नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा बैठक आयोजित – Live Hindustan

लातेहार,संवाददाता। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने नीति आयोग के सूचकांकों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन, महिला व बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिले के प्रदर्शन का आकलन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप का में प्रगति लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा कि नीति आयोग के सूचकांक जिले के समग्र विकास के महत्वपूर्ण मानक हैं। इन सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन से न केवल जिले की रैंकिंग में सुधार होगा, बल्कि आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ भी पहुंच सकेगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचकांकों की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के क्रम में जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, वहां सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने सभी विभागों को नियमित रूप से आंकड़ों का अद्यतन करने, योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News