मलेरिया से बचाव को निकाली गई जाकरुकता रैली – Live Hindustan

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह जून 2026 के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर हजारीबाग से एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रति सचेत करना और मानसून के दौरान इनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। रैली को जिला भीओबीडीओ पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएनएमटी स्कूल की प्राचार्या, छात्राएं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, वीओबीडीओ सलाहकार, एफएलए सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को मानसून काल में मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जन सहयोग से ही मलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
घर के अंदर रखे पानी के बर्तनों को हमेशा ढंक कर रखें।
कूलर और टंकी की साप्ताहिक सफाई अनिवार्य रूप से करें।घर के बाहर जमा पानी में जला हुआ मोबिल, किरासन तेल या अन्य तैलीय पदार्थ डालें।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार होने पर तुरंत खून की जांच कराएं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रचार वाहन के माध्यम से भी पूरे शहर में जन-जागरूकता हेतु संदेश प्रसारित किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News