—विज्ञापन—
अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के बाद बड़ी तबाही मची है। इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि हजारों लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग आधी रात को कुनार और नंगरहार प्रांतों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने ताकतवर थे कि कई इमारतों को अधिक नुकसान पहुंचा है।
अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप के कारण 500 से अधिक लोगों की जान गई है, जबकि हजार से अधिक लोग घायल हैं। वहीं, अल जजीरा के अनुसार, भूकंप की वजह से 250 लोगों की जान गई है, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हैं। हालांकि आशंका जताई गई है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से रिपोर्ट आने के बाद इस संख्या में वृद्धि भी हो सकती है।
खबर अपडेट की जा रही है…
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in