Siwan News ग्राम स्वराज को साकार करने, पंचायतों को सशक्त बनाने में साबित होगी मील का पत्थर : मंत्री – Live Hindustan

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे की सरकार के निर्देशानुसार, जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन व स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों की चयनित विषय-वस्तुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन व निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर किया गया।

इसी क्रम में जिले के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में सूबे के पर्यटन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्राम स्वराज को साकार करने व पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायतों का सतत व सर्वागिंण विकास सुनिश्चित करना है, ताकि जमीनी स्तर तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच सके। साथ ही यह सुनिश्चित करना कि महिलाएं आगे आकर पंचायत के विकास व निर्णय प्रक्रिया में अपनी भूमिका मजबूती से निभा सकें।

बहरहाल, पंचायत विकास दिवस के तहत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्य गरीब मुक्त व आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ व हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय व सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत व महिला हितैषी पंचायत पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई। आज का विषय था, महिला हितैषी पंचायत। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन व स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों की चयनित विषय-वस्तुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो दिखाया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी के मन की बात का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, डीडीसी मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेन्दु नारायण पांडेय समेत स्थानीय मुखिया चंदा भारती, ग्राम सभा के सभी सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रखंड व जिला प्रशासन के अधिकारी समेत आमलोग उपस्थित थे। िि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News