—विज्ञापन—
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के हालत देखते हुए सीएम सुख्खू ने सदन में बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। पिछले कई दिनों से हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सहित सभी पहाड़ी राज्यों की पीड़ा, हमारी साझा पीड़ा है। यह सिर्फ भौगोलिक संकट नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय भी है। क्योंकि Global Warming की मार सबसे ज़्यादा पहाड़ों पर पड़ती है। समय रहते चेतना और कार्रवाई, आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। कहा कि मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। क्योंकि हमारे पहाड़ सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, जीवन-रक्षा के स्तंभ हैं।
हिमाचल सहित सभी पहाड़ी राज्यों की पीड़ा, हमारी साझा पीड़ा है। यह सिर्फ़ भौगोलिक संकट नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय भी है। क्योंकि Global Warming की मार सबसे ज़्यादा पहाड़ों पर पड़ती है। समय रहते चेतना और कार्रवाई, आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। pic.twitter.com/5c0EsPml0E
वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड के कारण 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद ट्रैक पर कोटी से कनोह रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह लैंडस्लाइड हुये है। वहीं कई जगहों पर ट्रैक भी डैमेज हो गया है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in