सुरसंड में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया: 6 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, 6 वाहनों का चालान काटा – Dainik Bhaskar

सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रंजन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी
इसी कड़ी में रविवार शाम भिठ्ठा थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य मार्ग, भिठ्ठामोर नेशनल हाईवे 227 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से अवैध रूप से सीमा पार करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
भिठ्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले छह अलग-अलग वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 8,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा, “आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना और सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। इस पूरे ऑपरेशन की कमान थानाध्यक्ष दीपक पटेल और अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने संभाली। पुलिस प्रशासन के इस सख्त रवैये से सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News