दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने रविवार को अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बकरियों को जब्त किया। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गईं। कार्रवाई के दौरान सात आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक आरोपी नेपाली नागरिक है। प्राप्त जनकारी के अनुसार एसएसबी जवानों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नेपाल से अवैध रूप से बड़ी संख्या में बकरियों को भारतीय सीमा में लाकर ऑटो और मोटरसाइकिल के माध्यम से विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जाने वाला है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए बी कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने तत्काल विशेष नाका दल का गठन किया एसआई (जीडी) प्रफुल्ल कुमार रॉय के नेतृत्व में एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 135 के समीप घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद नेपाल की ओर से कई लोग ऑटो और मोटरसाइकिल पर बकरियां लादकर भारतीय सीमा की ओर आते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोककर पशुओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं सीमा पार लाने का वैध आधार प्रस्तुत करने को कहा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तथा कुछ लोगों द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।कार्रवाई के दौरान 70 बकरियां, तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सभी जब्त पशुओं, वाहनों तथा गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन के आधार पर जब्ती और अन्य कानूनी प्रक्रिया को पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play