1 रन से टूटा टीम इंडिया का सपना, पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई T20 सीरीज – India.Com

IND vs IRE T20 Series: भारतीय किक्रेट टीम को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बड़ा झटका लगा. सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मैच में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. यह पहली बार है, जब भारत को टी20 इतिहास में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले पहला मुकाबला भी भारत 34 रन से हार गया था.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 17 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था, इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 48 रन तक कप्तान लोर्कन टकर भी आउट हो गए. यहां से हेरी टेक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों पर 53 रन की अहम पारी खेली. जॉर्ज डॉकरेल ने भी 19 रन जोड़े. भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को 2-2 सफलता मिली.

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही. टीम ने सिर्फ 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए. कुछ ही देर बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी आउट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बन पाया.

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा. तिलक ने 46 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रन जोड़े. अंत में हर्षित राणा ने 21 रन बनाकर मैच को करीब पहुंचाया, लेकिन भारत 9 विकेट पर 153 रन ही बना सका. आयरलैंड की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट लिए. अब भारतीय टीम अगले दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगी.
(इनपुट-एजेंसी के साथ)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News