Purnia News भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत निवासी एवं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आरडीओ पद के लिए चयनित रवि कुमार राहुल के सम्मान में शनिवार की देर संध्या भवानीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने रवि कुमार राहुल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल, मुख्य पार्षद सावन कुमार, समाजसेवी रवि कुमार रंजन, भिखना मंडल, बालेश्वर मंडल, ललित सहनी, शिक्षक अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अमित सिंह, कमलेश्वरी सहनी, शंकर सहनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल ने कहा कि सीमित संसाधनों एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अर्जुन सहनी के पुत्र रवि कुमार राहुल ने बिहार की प्रतिष्ठित बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल रवि की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। मुख्य पार्षद सावन कुमार ने कहा कि रवि की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल ने रवि कुमार राहुल को फूलमाला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समारोह में उपस्थित अन्य लोगों ने भी उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान रवि कुमार राहुल के माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play