मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
Site Admin | मार्च 23, 2025 7:49 अपराह्न
केंन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और नागर विमानन मंत्री के० राम मोहन नायडु ने आज नई दिल्ली में नौवें जे के टॉयर-सांसद कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सडक सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्साहन देना है। मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सडक सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी। श्री रिजिजू ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व में सबसे अधिक सडक दुर्घटना भारत में होती है।
नागर विमानन मंत्री के० राम मोहन नायडु ने कहा कि आज देश के लिए सडक सुरक्षा सबसे बडी प्राथमिकता है। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से सडक यात्रा करते समय नैतिक रूप से अधिक अनुशासित रहने का अनुरोध किया।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और राजीव प्रताप रूडी और कई अन्य नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 28th Jun 2026