लगन: तत्काल टिकट को दलाल हो गए सक्रिय – Live Hindustan

देवरिया, निज संवाददाता। लगन शुरू होने के बाद एक बार फिर रेल तत्काल टिकट को लेकर दलाल सक्रिय हो गए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल होने के चलते ई-टिकट दलाल प्रतिबंधित साफ्टवेयर के जरिये तत्काल टिकट तैयार कर रहे हैं। साथ ही एक-एक टिकट पर 500 से एक हजार रुपये तक की अधिक की वसूली कर रहे हैं। उधर सीआईबी व आरपीएफ भी सक्रिय हो गई है। एक दिन पहले आरक्षण काउंटर से एक टिकट दलाल को सीआईबी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस समय लगन का समय चल रहा है। लोग लगन में हिस्सा लेने के लिए अपने घरों को आए हैं। लगन संपन्न होने के बाद लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे हैं। लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल है, ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है, लेकिन तत्काल टिकट मिलने की राह भी आसान नहीं दिख रही है। आधी रात से लाइन लगाने के बाद भी लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है और बैरंग उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। कारण, एक से दो टिकट काउंटर से निकलते ही बेटिंग शुरू हो जा रही है। हर दिन की स्थिति यही है। उधर तत्काल टिकट दलाल भी सक्रिय हो गए हैं और काउंटर पर अपने लोगों का नंबर लगाकर खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा ई-टिकट का कार्य करने वाले प्रतिबंधित साफ्टवेयर से तत्काल टिकट दलाल कर रहे हैं। एक-एक टिकट का यह 500 से एक हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर यात्री की हुई थी पिटाई
तत्काल टिकट का दलाल इन दिनों कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं। कुछ दिन पहले भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर एक युवक टिकट के लिए 10 बजे रात को ही लाइन लगाकर खड़ा हो गया। इस बीच टिकट दलाल पहुंचे और युवक को काउंटर से हटने की बात कहने लगे। जब युवक ने हटने से मना किया तो आरोपियों ने केवल उसकी पिटाई की। बल्कि जीआरपी सिपाही को दांत काट कर फरार हो गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News