घर लौट रही एक महिला को बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने मायके से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे कोई सवारी नहीं मिली। इसी दौरान भवानीपुर खल्ली निवासी अहमद पुत्र सत्तर बाइक से उसी दिशा में जाता मिला। महिला उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
आरोप है कि अहमद उसे रास्ते से हटाकर जंगल की ओर ले गया। वहां उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और अभद्रता की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की।महिला का आरोप है कि विरोध करने पर अहमद ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से वापस आई। बाद में आरोपी की पहचान और जानकारी जुटाने के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में अहमद पुत्र सत्तर पर अश्लील हरकत करने, मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play