9 साल पुरानी वो सीरीज, जिसका थ्रिलर खोल देगा दिमाग, आ चुके हैं 6 सीजन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Netflix Best Supernatural Web-Series: आज के समय में सभी घर बैठे फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं। ओटीटी पर भी एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांस से लेकर हॉरर तक, एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज मौजूद है। अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो आपके दिमाग की नसें खोल दे, तो हम आपको 9 साल पुरानी एक सुपरनैचुरल वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इस सीरीज को देखने के बाद आपको कई दिनों तक हॉरर का एहसास होगा। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी वेब सीरीज है?
दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज ‘लूसिफर’ है। जी हां, ‘लूसिफर’ ही वो सीरीज है, जिसे देखने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा। इस सीरीज में एक्टर टॉम एलिस ने लीड रोल निभाया है। ये सीरीज आज की नहीं बल्कि 9 साल पुरानी है और अब तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं।
6 सीजन वाली ये पॉपुलर सुपरनैचुरल वेब सीरीज आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें आपको मिस्ट्री के साथ-साथ एडवेंचर और इमोशंस भी भरपूर देखने को मिलेगा। इस सीरीज की सबसे खास बात ये हैं कि ये हिंदी में भी उपलब्ध है। वहीं, अगर इसकी कहानी के बारे में भी आप जानना चाहते हैं, तो आपको बता देते हैं कि ये एक ऐसे शैतान की कहानी है, जो इंसानों की दुनिया में आता है और उनकी मदद करता है।
इस सीरीज के 6 सीजन आ चुके हैं। इसके 6 सीजन के कुल 93 एपिसोड हैं। अगर आप भी इस हफ्ते कुछ अलग और खास देखने की तलाश में हैं, तो आप इस सीरीज को देख सकते हैं। इसे देखने के बाद आपका दिमाग भी खुल जाएगा और आपको हॉरर का एक तगड़ा डोज मिलेगा।
यह भी पढ़ें- फिल्मों से बने सुपरस्टार, तो राजनीति के रखा कदम, साउथ का वो स्टार, जिसने की 3 शादियां
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News