—विज्ञापन—
Delhi News: दिल्ली में सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। दोपहर 12 बजे तक यमुना नदी पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर 204.87 मीटर तक पहुंच चुकी थी, जो आधिकारिक खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यमुना नदी मंगलवार शाम तक खतरे के निशान 206 मीटर को पार कर सकती है। जिसको देखते हुए निचले इलाकों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सामान्य से अधिक बारिश के कारण यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं दिल्ली में पुराने रेलवे पुल को मंगलवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में और बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली के अधिकारियों ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि यहां नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। यह कदम हथिनीकुंड बैराज से 29,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने को देखते हुए उठाया गया है। हालाकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच राष्ट्रीय राजधानी खतरे में नहीं है।
दिल्ली और यमुना में बाढ़ से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बने रहें लाइव के साथ…
दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर दिल्ली एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि बाढ़ के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। यमुना नदी के तटबंधों पर 24 घंटे गश्त शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रेगुलेटर और पंपों पर लगातार नज़र रखी जा रही है। उन्होने दिल्ली के नागरिकों से सतर्क रहने और अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
इस साल अगस्त माह में हुई बारिश ने पिछले 15 वर्षो में हुई सबसे अधिक बारिश है। राजधानी दिल्ली में अगस्त 2025 में 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले दिल्ली में इसी महिने अगस्त में ससबे अधिक बारिश वर्ष 2010 में 455.8 मिमी दर्ज की गई थी। वर्ष 2023 की बात करें तो अगस्त के महिने में 91.8 मिमी बारिश, वर्ष 2022 में अगस्त के महिने में 41.6 मिमी और अगस्त 2021 में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के कई शहरों में सोमवार लगातार बारिश हुई हुई है। हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला सहित कई जगहों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में भी लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि उनकी सरकार सतर्क है और किसी भी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
इस साल अगस्त माह में हुई बारिश ने पिछले 15 वर्षो में हुई सबसे अधिक बारिश है। राजधानी दिल्ली में अगस्त 2025 में 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले दिल्ली में इसी महिने अगस्त में ससबे अधिक बारिश वर्ष 2010 में 455.8 मिमी दर्ज की गई थी। वर्ष 2023 की बात करें तो अगस्त के महिने में 91.8 मिमी बारिश, वर्ष 2022 में अगस्त के महिने में 41.6 मिमी और अगस्त 2021 में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा केन्द्रीय जल आयोग के साथ समनन्वय स्थापित किया गया है। इसके अलावा केन्द्रीय फ्लड कंट्रोल रूम द्वारा भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होने कहा कि दिल्ली के सभी निवासियों की सुरक्षा हमारी प्रथमिकता है और सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी लगभग 50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विभाग द्वारा दिल्ली में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि काफी समय पहले से दिल्ली के नालो की काफी साफ-सफाई की गई है। नालो की सफाई के कारण सभी ब्लॉकेज खुले हुए हैं। बैराज के सभी गेट खुले हुए हैं। बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 तक पहुंच सकता है। वर्ष 2023 में यमुना का जलस्तर 208 से भी अधिक पहुंच गया था।
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना के बाढ़ क्षेत्र प्रभावित होंगे और निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होने यह भी कहा है कि बाढ़ केवल उसी क्षेत्र तक सीमित रहेगी।
सोमवार शाम 7 बजे दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब 205.00 पर पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से 261180 क्यूसेक पानी, वज़ीराबाद बैराज से 43690 क्यूसेक पानी और ओखला बैराज से 56455 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा बाढ़ की चेतावनी जारी होने के दौरान वज़ीराबाद बैराज से भी लगभग 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दिल्ली के संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बैराजों से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in