दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Bajaj Pulsar N125 को भी ऑफर किया जाता है। क्या …और पढ़ें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पल्सर एन125 को बंद किया गया
डीलरों को पिछले तीन-चार महीनों से स्टॉक नहीं मिला
बजाज ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई निर्माताओं की ओर से मोटरसाइकिल सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। बजाज की ओर से भी 125 सीसी क्षमता वाले सेगमेंट में Bajaj Pulsar N 125 की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को बंद कर दिया गया है। क्या निर्माता की ओर से इसे बंद किया गया है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बजाज की ओर से 125 सीसी क्षमता वाले सेगमेंट में पल्सर एन 125 की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की बिक्री को बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि उनको इस मोटरसाइकिल का स्टॉक पिछले तीन से चार महीनों में नहीं मिला है। जो बिक्री की जा रही है वह डीलर के स्तर पर उपलब्ध स्टॉक की हो रही है।
बजाज की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। निर्माता की वेबसाइट पर अभी भी इस मोटरसाइकिल को लिस्ट किया हुआ है।
बजाज की ओर से पल्सर एन 125 में 124 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 8.83 पीएस की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। निर्माता के मुताबिक यह मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट में सबसे तेज 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
बजाज पल्सर एन 125 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।
इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 92270 रुपये से शुरू होती है।
बजाज की इस मोटरसाइकिल को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला TVS Raider125, Honda Shine 125, Hero Xtreme 125R जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?