इंदौर में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को बारिश के बीच अम्मार नगर, खजराना में नाले किनारे बना एक तीन मंजिला मकान ढह गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में मकान गिरने के बाद बच्चों और महिलाओं के रोने की आवाज आ रहा है। इधर, मकान ढहने के बाद कॉलोनी में कई मकानों में पानी घुस गया है।
इधर, लगातार बारिश के चलते इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और धार जिले में शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया है।
18 जिलों में तेज बारिश, उज्जैन में सवा 2 इंच पानी गिरा मध्यप्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा। उज्जैन में सवा 2 इंच और इंदौर में डेढ़ इंच पानी गिरा। जबकि शिवपुरी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
इसके अलावा भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, बड़वानी, श्योपुर, दतिया, विदिशा, मुरैना समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
उफान पर नदी-नाले, कई हादसे भी हुए
बारिश ने नदी-नाले उफान पर आ गए है। इस कारण हादसे भी हो रहे हैं।
कहां- किस डैम के कितने गेट खुले
एमपी में बारिश की तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.