भास्कर संवाददाता | खरगोन
अंतरराष्ट्रीय ओपन खो-खो सीरीज 2025 का आयोजन काठमांडू (नेपाल) में हुआ। शहीद भगत सिंह भक्तपुर खो-खो एसोसिएशन नेपाल और भारत फाउंडेशन ऑफ ऑल गेम्स के तत्वावधान में आयोजित इस त्रिदेशीय टूर्नामेंट में भारत, नेपाल और भूटान की टीमें उतरीं। फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को एक पारी और पांच अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस जीत में खरगोन जिले की अहम भूमिका रही। जिले के जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय, सेगांव के 9 छात्रों का चयन भारतीय टीम में हुआ था। भारतीय टीम की कप्तानी युवराज भास्कर राव पाटिल ने की। उनके साथ अक्षत गुप्ता, विक्रम गोरे, भूपेंद्र भोर, पवन चौहान, शुभम भंवर, प्रवीण वर्मा और अनुराग चौहान ने शानदार प्रदर्शन कर जीत में योगदान दिया। लौटने पर खिलाड़ियों का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त इकबाल हुसैन आदिल और जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। बीईओ संदीप कापड़नीस भी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.