आईपीएस अंजना कृष्णा के प्रमाणपत्रों की जांच की मांग, एनसीपी नेता ने यूपीएससी को लिखा पत्र – AajTak

Feedback
एनसीपी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के दस्तावेजों की यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) से जांच कराने की मांग की है. यह मांग उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े वायरल वीडियो विवाद के बाद की गई है. मिटकरी ने 5 सितंबर, 2025 को यूपीएससी, नई दिल्ली के सचिव को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.
अपने पत्र में, अमोल मिटकरी ने आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक, जाति प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर संदेह जताया है. उन्होंने यूपीएससी से इन दस्तावेजों का विस्तृत वेरिफिकेश करने की गुजारिश की है. 
मिटकरी ने कहा है कि वेरिफिकेशन के बाद, यूपीएससी को अपने नतीजे संबंधित विभागों के साथ साझा करने चाहिए.
आईपीएस ऑफिसर के आचरण पर उठे सवाल
अमोल मिटकरी ने अपनी मांग में इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि यह जांच इसलिए जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की अनियमितता का पता लगाया जा सके. यह विवाद अजित पवार से जुड़े वायरल वीडियो के बाद सामने आया है, जिसके बाद अधिकारी के आचरण पर सवाल उठे थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS अंजना कृष्णा… डिप्टी CM अजित पवार के साथ बहस का वीडियो हो रहा वायर
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News