Jammu Kashmir Dargah Ashok Controversy News: कश्मीर की हजरतबल दरगाह में लगी पट्टिका में अशोक चिह्न उकेरे जाने पर आतंकी संगठन टीआरएफ ने वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी को जान से मारने की धमकी दी है.
Trending Photos
Jammu Kashmir Dargah Ashok Controversy Latest News: श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में जीर्णोद्धार के बाद लगाई गई संगमरमर की पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ उकेरा गया था. जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी इस पट्टिका का अनावरण किया था. इस पट्टिका पर अशोक चिह्न से भड़के कट्टरपंथी महिला-पुरुषों ने पहले पत्थर मार-मारकर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न खुरच दिया. अब इस मामले में आतंकी संगठनों की भी एंट्री हो गई है.
JK वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन को मारने की धमकी
अब कश्मीर फाइट नाम के हैंडल से अंद्राबी को जान से मारने की धमकी दी गई है. कश्मीर फाइट का लश्कर के तैयबा के मुखौटा संगठन TRF से गहरा लिंक रहा है. हैंडल से धमकी दी गई है कि अंद्राबी की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. आतंकियों ने अंद्राबी का आरएसएस से संबंध का दावा किया. वहीं इस मामले में जम्मू कश्मीर के दोनों क्षेत्रीय दल नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी हमेशा की तरह खुलकर कट्टरपंथियों के फेवर में खड़े हो गए हैं और वक्फ बोर्ड पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.