—विज्ञापन—
MS Dhoni Fitness Update: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है. सभी के मन में यही सवाल है कि एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा बनेंगे या नहीं. बता दें कि धोनी पिंडली की चोट के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि धोनी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और GT के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. हालांकि, अब उनके कमबैक को लेकर बुरी खबर सामने आई है.
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कहा, ‘एमएस धोनी ठीक हो रहे हैं. वो अभी पूरी तरह फिट होने की राह पर हैं और धोनी वह सब कुछ कर रहे हैं, जो उनसे कहा जा रहा है.’
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी पूरी तरह फिट हो गए हैं. हालांकि, 44 साल के धोनी मौजूदा समय में किसी भी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान नहीं चाहते कि वो किसी भी तरह से पिछले कुछ मैचों के टीम कॉम्बिनेशन को खराब करें.
रिपोर्ट से तो यही पता चलता है कि एमएस धोनी युवाओं को मौका देना चाहते हैं. CSK की IPL 2026 में शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई थी लेकिन उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. पिछले चार में से तीन मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. धोनी इसी वजह से टीम के जीत के कॉम्बिनेशन को खराब नहीं करना चाहते होंगे.
एमएस धोनी अगर फिट होने के बावजूद नहीं खेल रहे हैं, तो इसका अर्थ यह है कि जब टीम को आवश्यकता होगी, तभी उनकी वापसी होगी. अगर उनकी टीम की फॉर्म में दोबारा गिरावट आती है और टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत पड़ती है, तब धोनी का कमबैक हो सकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों टीमें चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोपहर 3:30 बजे यह मैच शुरू होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in