Feedback
तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंची. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे. इन खबरों के अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब निकाय चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के राज्य चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से पूरी तरह इनकार कर दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, अवैध निर्माण का मिला था नोटिस
TMC नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंची. कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है. पुलिस की टीम लगभग एक घंटे तक अभिषेक के आवास पर रहने के बाद शाम तकरीबन पांच बजे लौट गई.
अमित शाह का बॉर्डर मिशन: राजस्थान से बंगाल तक सीमावर्ती इलाकों का करेंगे दौरा, DM-SP के साथ करेंगे मंथन
गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे. अमित शाह 25 रविवार रात राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे. इसके बाद 26 मई की सुबह BSF की सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे. इसके बाद 29 मई को अमित शाह भुज का दौरा करेंगे. शाह के इन दौरों को सीमा सुरक्षा और जमीनी हालात की सीधी समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.
पंजाब निकाय चुनाव में बैलेट पेपर इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, दखल देने से SC का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब निकाय चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के राज्य चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से पूरी तरह इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता रुचिरा गर्ग को चुनाव से ठीक एक दिन पहले बेहद देरी से अदालत का रुख करने के लिए कड़ी फटकार लगाई है.
‘युवती की जान चली गई, वजह जो भी हो पता चलना चाहिए-निष्पक्ष हो जांच’, ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मीडिया से आरोपियों के इंटरव्यू न चलाने का आग्रह किया और निष्पक्ष, स्वतंत्र जांच की जरूरत पर जोर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक मासूम युवती की जान गई है, वजह चाहे जो हो ,उसका पता चलना चाहिए.
मोदी जी, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा! CBSE रिजल्ट धांधली पर बोले राहुल गांधी, BJP IT सेल को घेरा
सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट और ऑन-स्क्रीन मार्किंग मूल्यांकन प्रणाली पर उठे गंभीर सवालों को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधे PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है. राहुल ने सरकार पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और प्रतिष्ठित संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया है.
AIADMK को बड़ा झटका, 3 विधायकों का इस्तीफा, CM विजय की पार्टी TVK में हुए शामिल
तमिलनाडु में AIADMK के तीन विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर TVK जॉइन कर ली है. AIADMK विधायक मरगथम कुमारवेल, जयकुमार और सत्यभामा ने तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर JCD प्रभाकर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया, जब दो हफ्ते पहले ही सीवी शनमुगम के नेतृत्व में 25 विधायकों ने TVK सरकार को समर्थन दिया था.
‘मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा…’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि उनका लक्ष्य टी ट्वेंटी मैच में 200 रन बनाना है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत में वैभव ने साफ कहा कि उनका असली सपना T ट्वेंटी क्रिकेट में 200 रन बनाना है. वैभव ने बताया कि उन्हें नर्वस नाइंटी का भी कोई दबाव महसूस नहीं होता.
भीषण गर्मी का डबल अटैक, दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में पानी और बिजली के लिए लोग बेहाल
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में पानी और बिजली संकट गहरा गया है. कई शहरों में लोग पानी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बढ़ती बिजली मांग के कारण ट्रांसफार्मर और सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. दिल्ली में वजीराबाद के पास यमुना नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है.
उत्तर भारत में आग उगलती गर्मी, पहाड़ों पर बारिश-ओलों का अलर्ट… देश में मौसम के दो रंग
मौसम विभाग ने हिमालयों राज्यों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर बादलों का एक घुमावदार चक्र बना हुआ है. घने और ठंडे बादलों की ये परत उत्तर भारत की गर्म हवाओं से टकरा रही है. इसकी वजह से पहाड़ों पर तेज बारिश हो सकती है.
इबोला का खतरा? छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड पर, रायपुर एयरपोर्ट पर नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी
इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियातन तैयारियां तेज़ कर दी हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर यात्रियों की मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह एडवाइजरी एक एहतियाती तैयारी का उपाय है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू