Grand Ramlila Mahotsav: दिल्ली के CBD ग्राउंड में बालाजी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले भव्य रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. रामलीला महोत्सव में दर्शकों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली के CBD ग्राउंड में बालाजी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले भव्य रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल, संजय गोयल, विधायक डॉ अनिल गुप्ता प्रवक्ता BJP दिल्ली प्रदेश कुशाल गुप्ता कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. भूमि पूजन का शुभ कार्य पुजारी ब्रिज तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से सम्पन्न हुआ. इस दौरान भगवान बालाजी का भव्य ध्वज भी फहराया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा.
कार्यक्रम में कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रधान यतेंदर गुप्ता, महामंत्री अनिल मित्तल, CA दिनेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, शामिल थे. सभी पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला महोत्सव को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. रामलीला का मंचन 22 सितंबर से शुरू होगा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से खास महत्व रखता है. इस अवसर पर न केवल भगवान राम के जीवन प्रसंगों का मंचन होगा, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी. आयोजन समिति के अनुसार इस बार दर्शकों को एक नए अनुभव से जोड़ने के लिए मंचन में आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-जलभराव से जनजीवन बेहाल, दीपेंद्र हुड्डा ने मांगी 50 हजार प्रति एकड़ की राहत
रामलीला महोत्सव में दर्शकों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ग्राउंड में आकर्षक झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और विभिन्न मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे. आयोजन समिति का कहना है कि उद्देश्य केवल धार्मिक मंचन तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का भी है. भूमि पूजन समारोह के साथ ही अब पूरे क्षेत्र में रामलीला महोत्सव की तैयारियों का माहौल बन गया है. स्थानीय लोग भी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार का महोत्सव पहले से अधिक भव्य और यादगार साबित होगा.
Input- Raj Kumar Bhati
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.