गुजरात में बड़ा हादसा, ट्रॉली टूटने से 6 लोगों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध यात्रा धाम पावागढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा रोप-वे अचानक टूट गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और अन्य 2 लोग शामिल हैं। पंचमहल डीएसपी डॉ. हर्ष दुधात ने घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, इस गुड्स रोप-वे का उपयोग मांची इलाके से मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।
Panchmahal, Gujarat | Six people died after a trolley carrying construction material for the ropeway in Pavagadh broke down: Panchmahal DSP Dr. Harsh Dudhaat
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर रोप-वे की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने पावागढ़ में चल रहे विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News